एक्सप्लोरर

FIR में जाति औचित्य बताने का निर्देश, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी के DGP से पूछा

हाईकोर्ट ने कहा कि एक जाति प्रधान समाज में जहां सामाजिक विभाजन, कानून प्रवर्तन व्यवस्था और सार्वजनिक धारणा को निरंतर प्रभावित कर रहा है, प्राथमिकी में जाति का उल्लेख करने का क्या औचित्य है.

Allahabad High Court: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्राथमिकी में आरोपी की जाति का उल्लेख किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को एक व्यक्तिगत तौर पर हलफनामा दाखिल कर ऐसा करने का कारण बताने को कहा है. प्रवीण चेत्री नाम के एक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर ने तीन मार्च 2025 को यह आदेश पारित किया जिसमें याचिकाकर्ता ने प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया था.

चेत्री पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और उत्पाद शुल्क अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. अदालत ने अपने आदेश में कहा, ‘‘डीजीपी को व्यक्तिगत तौर पर एक हलफनामा दाखिल कर प्राथमिकी में या पुलिस जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह की जाति का उल्लेख करने का औचित्य बताने का निर्देश दिया जाता है.’’

कोर्ट ने की निंदा
अदालत ने कहा, ‘‘एक जाति प्रधान समाज में जहां सामाजिक विभाजन, कानून प्रवर्तन व्यवस्था और सार्वजनिक धारणा को निरंतर प्रभावित कर रहा है, प्राथमिकी में जाति का उल्लेख करने का क्या औचित्य है.’’ अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि जहां संविधान भारत में जाति आधारित भेदभाव के उन्मूलन की गारंटी देता है, वहीं उच्चतम न्यायालय ने भी दलीलों में जाति और धर्म का उल्लेख करने की प्रथा की निंदा की है.

मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर करने की मांग पर सियासी 'संग्राम', जमकर चले जुबानी तीर

कोर्ट ने कहा, ‘‘इसलिए, पुलिस महानिदेशक अपने हलफनामे में यह बताएं कि क्या जाति को लेकर इस तरह का संदर्भ किसी कानूनी आवश्यकता की पूर्ति करता है या सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने वाले संवैधानिक मूल्यों और न्यायिक मिसालों का खंडन करते हुए अनजाने में व्यवस्थागत भेदभाव को कायम रखता है.’’ यह मामला इटावा में कथित शराब तस्करी से जुड़ा है. 

क्या है मामला
अभियोजन पक्ष के मुताबिक, याचिकाकर्ता एक गिरोह का सरगना है जो हरियाणा से शराब लाकर ऊंचे दामों पर बिहार में बेचता था और तस्करी के दौरान वाहनों के नंबर प्लेट बदलता रहता था. प्राथमिकी पर गौर करते हुए अदालत ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल पर ही याचिकाकर्ता समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया और सभी आरोपियों की जाति का उल्लेख प्राथमिकी में किया गया है. अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तिथि 12 मार्च तय की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget