एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर करने की मांग पर सियासी 'संग्राम', जमकर चले जुबानी तीर

UP News:  एमएलसी मोहित बेनीवाल ने मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर करने की मांग की है. बीजेपी नेता की मांग पर सपा कांग्रेस सहित अन्य विपक्ष के नेता बीजेपी पर हमला बोला है.

Muzaffarnagar News: पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग उठने लगी है. उर्दू को लेकर चल रहे बयानों के बीच अब मुफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग ने सियासत गर्म कर डाली है. ये मांग एमएलसी मोहित बेनीवाल ने उठाई है. मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग करते ही मोहित बेनीवाल सपा, कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी और आप के निशाने पर आ गए. इस मांग ने एक बार फिर बीजेपी के खिलाफ पश्चिमी यूपी में बयानों की बौछार करा डाली है.

विधान परिषद का बजट सत्र चल रहा है. एमएलसी मोहित बेनीवाल ने बजट सत्र में मुफ्फरनगर जिले का नाम बदलकर 'लक्ष्मीनगर' करने की मांग उठाई है. उन्होंने कहा कि ये जिला महाभारतकाल से जुड़ा हुआ है. नाम बदलने का प्रश्न नहीं है बल्कि हमारे सांस्कृतिक गौरव, सभ्यता के पुनर्जागरण और एतिहासिक सत्य की पुनर्स्थापना का संकल्प है, क्योकि मुजफ्फरनगर कोई साधारण भूमि नहीं है, यहां 'शुक्रताल' में राजा परीक्षित ने ऋषि शुकदेव से भागवत पुराण का श्रवण किया था. क्या इतना होने के बाद भी ये उचित है कि एक पवित्र स्थान का नाम एक मुगल शासक मुजफ्फर अली के नाम से जाना जाए. ये क्षेत्र कृषि, व्यापार और आर्थिक सम्पन्नता के साथ गुड़ की मिठास का भी केन्द्र है. 'लक्ष्मीनगर' नाम क्षेत्र की प्रगति का प्रतीक बनेगा.

जुमलेबाजी से नहीं कारखाने और यूनिवर्सिटी बनने से होगा विकास- सपा
मुजफ्फरनगर का नाम 'लक्ष्मीनगर' करने की मांग उठाते ही बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी मोहित बेनीवाल विपक्ष के निशाने पर आए. मुजफ्फरनगर से सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि जुमलेबाजी से काम नहीं चलेगा, काम विकास से होगा. मोहित बेनीवाल सम्मानित सदन के सम्मानित सदस्य हैं, मुजफ्फरनगर और शामली के लिए बड़े कारखाने मांगते, राजकीय यूनिवर्सिटी स्थापित करने या फिर मेडिकल कॉलेज की मांग करते तो हम स्वागत करते, नाम में क्या रखा है. नौजवानों के रोजगार की बात करें जुमलेबाजी कर हर बार नया शगुफा न छोड़ें.

मुजफ्फरनगर का नाम 'लक्ष्मीनगर' करने की मांग उठाने पर आजाद समाज पार्टी के मेरठ मंडल प्रभारी डा. अमित गुर्जर बोले कि भाजपा के लोगों को विकास की बात करनी चाहिए, मुजफ्फरनगर का नाम बदलने से क्या होगा. यहां बड़े उधोग लगवाएं मोहित बेनीवाल, नाम बदलने से कुछ नहीं होने वाला है.

कांग्रेस के मेरठ जिलाध्यक्ष अवनीश काजला का कहना है कि मुजफ्फरगर ही क्यों पूरे भारत के जिलों के नाम बदल डाले, इससे भला होने वाला नहीं है. अब तो ट्रिपल इंजन की सरकार है, तुष्टिकरण और नाम बदलने की राजनीति छोड़कर विकास की बात करें, अपनी नाकामी छिपाने के लिए नाम बदलने की सियासत न करें. 

(सनुज शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: अंसल ग्रुप के पीड़ितों ने बयान किया दर्द, 13 साल से फंसे हैं लाखों रुपये, FIR तक नहीं लिखी जा रही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget