एक्सप्लोरर

अलीगढ़: मीट व्यापारियों से मारपीट करने वालों पर पुलिस का एक्शन, हिंदू संगठन के 3 नेता गिरफ्तार

Aligarh Meat Vendor Attacked: शनिवार को गौमांस के शक में चार मीट व्यापारियों के साथ हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने जमकर मारपीट की थी. पुलिस ने इस मामले में तीन हिंदू संगठन के नेताओं को जेल भेज दिया है.

UP Crime News: बीते शनिवार को थाना हरदुआगंज क्षेत्र के अलहदादपुर गांव के पास गौमांस के शक में चार मीट व्यापारियों—अरबाज, कदीर, अकील प्रथम और अकील—के साथ हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने जमकर मारपीट की थी. इसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हिंदू संगठन के तीन नेताओं को जेल भेज दिया है और अन्य आरोपियों की पहचान के लिए उनके पोस्टर जारी किए हैं.

जानकारी के अनुसार, अतरौली के मीट व्यापारी अल-अंबर मीट फैक्ट्री से मैक्स लोडर में मांस लेकर पक्कीगढ़ी, अतरौली जा रहे थे. रास्ते में हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने गौमांस का शक जताते हुए उनकी गाड़ी रोक ली और  चारों व्यापारियों की पिटाई की यही नहीं उनके कपड़े फाड़े और वाहन में आग लगा दी थी. पुलिस की पीआरवी टीम ने व्यापारियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने पुलिस के सामने भी मारपीट जारी रखी. पुलिस ने बमुश्किल व्यापारियों को बचाकर अस्पताल में भर्ती करवाया.

वीडियो हो गया था वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, मुस्लिम संगठनों के साथ ही कई राजनीतिक दलों ने भी अलीगढ़ पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने फरार आरोपियों के जारी किए पोस्टर

मामले की नाजुकता डको देखते हुए एसएसपी अलीगढ़ के निर्देश पर थाना हरदुआगंज पुलिस ने तीन आरोपियों—विजय कुमार गुप्ता, विजय बजरंगी और लवकुश—को बरौठा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया. इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2)/191(3)/190/109/308(5)/3(5) के तहत मुकदमा (191/2025) दर्ज किया गया है. पुलिस ने 13 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. अन्य आरोपियों की पहचान के लिए उनके पोस्टर जारी किए गए हैं.

अराजकता बर्दाश्त नहीं

एसएसपी संजीव सुमन ने प्रेस नोट में कहा कि अराजकता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं, जिसमें मीट व्यापारियों पर भी गौवध निवारण अधिनियम के तहत जांच चल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget