एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, फावड़े से काटकर पिता और बेटे की हत्या

UP News: दोनों पक्षों में प्रेमनगर स्थित एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. जिसका हाल ही में 20 मई को टूंडला तहसील में निस्तारण पूर्व प्रधान अरविंद यादव के पक्ष में हुआ था.इसी को लेकर हत्या कर दी गयी.

Firozabad Crime News: फिरोजाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां जमीनी रंजिश के चलते पिता-पुत्र की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गयी. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. मामला थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गाँव टीकरी का है. सूचना मिलते ही आईजी रेंज आगरा और एसएसपी फिरोजाबाद भी मौके पर पहुंचे. आरोपी फरार हैं, फिलहाल स्थिति देखते हुए गाँव में पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दी गयी है.

जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों में प्रेमनगर स्थित एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. जिसका हाल ही में 20 मई को टूंडला तहसील में निस्तारण पूर्व प्रधान अरविंद यादव के पक्ष में हुआ था. इसी को लेकर अरविंद यादव और उसके पुत्र की हत्या कर दी गयी.

जमीनी विवाद बना हत्या की वजह

एसएसपी सौरभ दीक्षित के मुताबिक टीकरी के पूर्व प्रधान अरविंद यादव और उनके खानदान के लोगों के बीच प्रेम नगर स्थित एक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इस विवाद का निस्तारण टूंडला तहसील की राजस्व टीम और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में 20 मई  2025 को कराया गया था. जमीन के बंटवारा के दौरान जमीन में निशान देही मेड़बंदी करते हुए तारबंदी भी कराई गई थी. तहसील स्तर पर समाधान हो जाने के बाद अरविंद यादव और उसका पुत्र रविवार को  अपनी जमीन पर जुताई करने पहुंचे थे.

इसी दौरान फैसले से असंतुष्ट चल रहे विपक्षी हुब्ब लाल यादव, कमल यादव और उसके अन्य पारिवारिक सदस्यों ने जुताई कर रहे अरविंद यादव और उसके पुत्र के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में पूर्व प्रधान अरविंद यादव और उसके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई.

आरोपी फरार  

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी विपक्षी फरार हैं. पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन कर लिया है.  दोनों मृतकों के शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है.

आगरा रेंज आईजी मौके पर पहुंचे

दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद स्थानीय पुलिस के साथ-साथ आगरा रेंज के आईजी शैलेश कुमार पांडे भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थों से जानकारी जुटाई और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए. वहीँ आईजी शैलेश कुमार पांडे ने अपर जिलाधिकारी विशु राजा और टूंडला तहसील की एसडीओ अनुराधा सिंह से पूरे जमीन में विवाद की जानकारी ली.

गांव में पुलिस फोर्स तैनात

डबल मर्डर की घटना के बाद टिकरी गांव में एतिहातन पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है. मृतक अरविंद यादव के घर के बाहर  और  आरोपी हुब्ब लाल यादव के घर के बाहर भी पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं.ताकि रंजिश में कोई और अनहोनी अब न होने पाए.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget