एक्सप्लोरर

UP Politics: जेल जाने वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, केशव मौर्य को लेकर कही ये बात

Akhilesh Yadav Attack on Keshav Maurya: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि अपने झगड़े छुपाने के लिए सपा नेताओं को चिन्हित कर जेल भेजा जा रहा है. उन्होंने केशव मौर्य पर भी पलटवार किया.

Akhilesh Yadav On BJP: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज यूपी के झांसी (Jhansi) पहुंचे जहां उन्होंने बीजेपी (BJP) सरकार पर जोरदार हमला बोला. अखिलेश यादव ने कहा कि दीपक यादव पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया. सरकार हर मुद्दे पर नाकाम है. महंगाई पर बात नहीं करते. समाजवादी पार्टी के नेताओं को चिन्हित करके जेल भेजा जा रहा है. उन्होंने बीजेपी (BJP) पर तंज कसते हुए कहा कि आज 'बीजेपी का समय है कल अपना समय भी आएगा.' 

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव के पूर्व एक इत्र के व्यापारी को करोड़ों रुपये दिखाकर जेल भेज दिया गया. बाद में वो किसका व्यक्ति निकला ये बात सबको पता है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि सबका समय आता है. आज बीजेपी का समय है, कल अपना भी समय आएगा. उन्होंने कहा कि जिस दिन पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह के बेटे को ढाल बनाकर दीपक को गिरफ्तार किया गया, उस दिन हमने बड़े अधिकारियों से बात की थी. सबने कहा कि दबाव है. आखिर ये कैसा दबाव है? आज संस्थाएं उनके लिए काम कर रही हैं, सीमा असुरक्षित है, बाजार चीन के हवाले है.

बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी अभी मैनपुरी की हार से उबर नहीं पाई है, इसलिए आप देख रहे हो कि अभी नगर निकाय के चुनाव नहीं करा पा रहे हैं. जहां बीजेपी के मेयर हैं, वहां सबसे ज्यादा गंदगी है. जब समाजवादी पार्टी का समय आएगा तब आप उसके फैसले देखेंगे. भाजपा समाजवादी पार्टी के नेताओं को जेल भेजकर अपने विधायकों का झगड़ा छुपाना चाहती है. कोई बीजेपी नेता संतुष्ट नहीं, इस बात को छुपाने के लिए सपा के लोगों को जेल भेजा जा रहा है.

केशव मौर्य के बयान पर पलटवार
डिप्टी सीएम केशव मौर्य द्वारा अखिलेश जेल जाएंगे वाले बयान पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये भी हमारे स्वागत में किया जा रहा है. विधायकों में झगड़ा एक जिले का मामला नहीं. जूता वाला झगड़ा याद होगा आपको, कितने जूते मारे थे एक-दूसरे में. जो मंत्री विदेश गए वो कौन से एमओयू करके आए हैं जनता को इसकी जानकारी होनी चाहिए. जिस सरकार के पास कोई इंडस्ट्रियल पॉलिसी न हो, क्या मुद्दा रखेंगे. अखिलेश बोले, भाजपा के पास कोई रणनीति नहीं. हमारी रणनीति जीतने वाली है. 

भारत जोड़ो यात्रा पर क्या बोले अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि उन्हें इससे कोई समस्या नहीं हैं लेकिन परेशानी ये है कि बीजेपी को कौन हटाएगा? "हमारे पास भाजपा के लिए ऑफर है 100 विधायक लाइए, 100 विधायक ले जाइए."

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे ओम प्रकाश राजभर? खुद दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget