एक्सप्लोरर

आज़मगढ़ के बहाने ओवैसी यूपी के मुस्लिम समाज का मूड समझेंगे

असदुद्दीन ओवैसी के दौरे में सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी साथ रहेंगे. दो साल पहले तक राजभर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे. एनडीए के सहयोगी दल थे. राजभर अब ओवैसी के साथ हैं.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश का राजनैतिक मिज़ाज समझने असदुद्दीन ओवैसी कल यूपी पहुंच रहे हैं. वैसे तो राज्य मे चुनाव अगले साल की शुरुआत में है. लेकिन ओवैसी अपना होमवर्क शुरू कर चुके हैं. नतीजे के हिसाब से बिहार चुनाव उनके लिए शानदार रहा. वहां उनकी पार्टी के अब पांच विधायक हो गए हैं. ओवैसी अब यूपी में भी अपनी पार्टी की पतंग उड़ाना चाहते हैं.

इसी सिलसिले में वे आज़मगढ़ और जौनपुर का दौरा करेंगे. कहीं कोई राजनैतिक कार्यक्रम नहीं होगा, लेकिन एजेंडा शुद्ध रूप से पॉलिटिकल ही है. आज सवेरे वाराणसी एयरपोर्ट पर उतर कर वे सीधे आज़मगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे. वहीं आज़मगढ़ जहां से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अभी सांसद हैं. उनसे पहले उनके पिता मुलायम सिंह यादव यहां से लोकसभा के एमपी रहे.

मुसलमानों का गढ़ माने जाने वाले आज़मगढ़ की यूपी की राजनीति में एक ख़ास पहचान है. यहां के मूड से पूर्वांचल का मुस्लिम समाज अपना राजनैतिक एजेंडा तय करता है. ऐसे में असदुद्दीन ओवैसी के लिए भी पहला एजेंडा आज़मगढ़ का मिज़ाज समझने की है. अब से छह साल पहले भी वे वहां जाना चाहते थे. राजनैतिक कार्यक्रम करना चाहते थे. लेकिन अखिलेश यादव के राज में प्रशासन ने उन्हें इसकी इजाज़त नहीं दी. जब तक अखिलेश यूपी के सीएम रहे, परमिशन न मिलने से ओवैसी को 28 सभाएं रद्द करनी पड़ीं. शौक़त अली यूपी में AIMIM के अध्यक्ष हैं. ओवैसी का लंच उनके घर है. यहीं पर वे आज़मगढ़ के कुछ प्रभावशाली मुस्लिम लोगों से मुलाक़ात करेंगे. आज़मगढ़ के फूलपुर और सरायमीर इलाकों में उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी है.

असदुद्दीन ओवैसी के दौरे में सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी साथ रहेंगे. दो साल पहले तक राजभर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे. एनडीए के सहयोगी दल थे. राजभर अब ओवैसी के साथ हैं. आज़मगढ़ से पहले दोनों जौनपुर जाएंगे. यहां कई जगहों पर उनके समर्थक उनकी अगवानी करेंगे. वैसे ओवैसी रियाजुल उलूम भी जाना चाहते थे. लेकिन जौनपुर के डीएम ने इसकी इजाज़त नहीं दी. राहुल गांधी भी यहां का दौरा कर चुके हैं.

ओवैसी की कोशिश छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरने की है. ठीक ऐसा ही उन्होंने बिहार में किया था. इस बात की भी चर्चा है कि वे मायावती की पार्टी बीएसपी के साथ चुनावी समझौता कर सकते हैं. बिहार में दोनों साथ थे. यूपी के युवा मुसलमानों में ओवैसी को लेकर नया उत्साह दिख रहा है. यूपी की इस यात्रा के बहाने ओवैसी यूपी में अपने लिए राजनैतिक संभावनाएं टटोल रहे हैं. ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का एक हिस्सा आज आने की उम्मीद, कल भी जारी रहेगी सुनवाई  विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की अर्जी, एफआईआर रद्द करने की मांग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget