एक्सप्लोरर

Agra News: आगरा में मांगों को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को घेरा, की धक्का-मुक्की

UP News: आगरा में ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया, इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम को घेर लिया. इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ ने एसडीएम के साथ धक्का -मुक्की भी की.

Agra News: आगरा में मंगलवार को उस वक्त बवाल की स्थिति बन गई, जब लोगों की भीड़ ने एसडीएम को घेर लिया. ग्रामीणों की भीड़ ने एसडीएम की गाड़ी पर हाथ पटक-पटक कर हंगामा किया. इस दौरान एसडीएम के साथ धक्का मुक्की भी हुई जिसकी वीडियो वायरल हुई है. वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि फरियादी एसडीएम की सामने आ गया था जिस पर एसडीएम जाने लगे तो एक व्यक्ति ने एसडीएम का हाथ पकड़ लिया. इस बात से नाराज एसडीएम ने शख्स को थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद ग्रामीण जमा हो गए और हंगामा करने लगे. महिलाओं की भीड़ एसडीएम की गाड़ी पर हाथ पटक रही थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. 

दरअसल ग्रामीण पानी निकासी के लिए नाली बनवाने की मांग को लेकर आए थे. कहा गया है कि ग्रामीण अपनी मांग को एसडीएम किरावली राजेश कुमार जायसवाल के सामने रखना चाह रहे थे, इस पर एसडीएम किरावली राजेश कुमार जायसवाल ने कहा कि मैं उच्च अधिकारी की मीटिंग में जा रहा हूं, थोड़ी देर में आकर आपकी समस्या सुनूंगा. इस बात पर ग्रामीण नाराज हो गए. ग्रामीण कहने लगे कि हम कई बार चक्कर लगा चुके है पहले हमारी परेशानी सुनी जाए. 

पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित
ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए एसडीएम राजेश कुमार जायसवाल मुड़कर जाने लगे तो ग्रामीण महिलाओं ने एसडीएम की गाड़ी को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया. तभी भीड़ में मौजूद एक शख्स ने एसडीएम का हाथ पकड़ लिया जिससे स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ गई.  हंगामा और प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम किरावली को वहां से जाना पड़ा और पुलिस को सूचना दी. 

एसडीएम किरावली राजेश कुमार जायसवाल की गाड़ी को घेर कर प्रदर्शन कर रहे महिलाओं और पुरुषों ने हाथ पटके. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को शांत कराया. बताया जा रहा है कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच पुलिस कर रही है.

ये भी पढ़ें: 'इसका फैसला भाजपा नहीं लेगी कि..', महाकुंभ को लेकर बीजेपी पर भड़कीं डिंपल यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget