एक्सप्लोरर

आगरा में बॉयलर के ब्लास्ट होने से बेकरी में लगी आग, काम कर रहे 13 मजदूर झुलसे

आगरा में मेडले बेकर्स में कारीगर काम कर रहे थे कि तभी अचानक से बॉयलर में तेज ब्लास्ट हुआ, बॉयलर में ब्लास्ट के बाद बेकरी में भीषण आग लग गई जिसमे काम कर रहे मजदूर झुलस गए. घायलों का इलाज जारी है.

Agra News: आगरा में एक बेकरी में आज काम करते समय बड़ा हादसा हो गया. बेकरी में काम चल रहा था और अचानक से ब्लास्ट हो गया, ब्लास्ट के बाद बेकरी में आग लग गई. जिसमे काम कर रहे मजदूर झुलस गए. बेकरी में हुए ब्लास्ट के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई, देखते ही देखते बेकरी आग की लपटों में घिर गई. तेज धमाके और आग लपटों से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई.

खबर की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पहुंच गए और राहत बचाव कार्य शुरू किया. यह हादसा आगरा के थाना हरिपर्वत क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर चौकी के पुष्पविहार में मेडले बेकर्स की यूनिट है. जहां आज सुबह से काम चल रहा था.

बॉयलर में ब्लास्ट होने से बेकरी में लगी आग
मेडले बेकर्स में कारीगर काम कर रहे थे कि तभी अचानक से बॉयलर में तेज ब्लास्ट हुआ, बॉयलर में ब्लास्ट के बाद बेकरी में भीषण आग लग गई जिसमे काम कर रहे मजदूर घिर गए. जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक पूरी बेकरी आग की लपटों में घिर गई. बेकरी में लगी आग से चीखपुकार मच गई, बचने के लिए लोग बाहर भागते पर आग की तेज लपटों ने मजदूरों को झुलसा दिया. बेकरी के मजदूर बुरी तरह से आग में झुलस गए.

मेडले बेकर्स में हुए हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया. साथ सूचना पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर संजीव त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों का रेस्क्यू किया गया. आग की लपटों में 13 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए जिन्हे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बताया गया है कि एक घायल की हालत गंभीर है. 

ब्लास्ट में हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बेकरी में ब्लास्ट के चलते हुए हादसे से अफरा तफरी का माहौल बन गया. ब्लास्ट के बाद मौके पर लगी आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद काबू पाया और घायलों का रेस्क्यू किया गया. बुरी तरह से घायल हुए लोगो को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस पूरे मामले पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर संजीव त्यागी ने बताया कि ट्रांसपोर्ट क्षेत्र की मेडले बेकर्स में आज काम करते समय बॉयलर के फटने से आग लग गई. जिसमे इनके 13 लोग घायल हुए है, जिन्हें फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. एक की हालत गंभीर है. इसमें अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- गंगा स्नान के बाद 'मोस्ट हैंडसम पॉलिटिशियन' कहे जाने पर अखिलेश बोले- अब तो मुझे लगता है...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
Aaj Ka Panchang 31 October 2026: शाम 4:57 बजे त्रिपुष्कर योग और भद्रा साथ, जानें शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 31 October 2026: राहुकाल 9:18-10:41, त्रिपुष्कर योग और भद्रा शाम 4:57 से
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget