एक्सप्लोरर

Radha Swami Satsang Sabha: आगरा के दयालबाग सत्संग पीठ में बवाल, अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस पर पथराव

Agra Radha Swami Satsang Sabha: आगरा में राधा स्वामी सत्संग सभा की ओर से सरकारी जमीन पर बनाए गए गेट को बुलडोजर से गिरा दिया गया था. इसे सत्संगियों ने दोबारा बना दिया, जिसे तोड़ने के दौरान हंगामा हुआ.

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) के दयालबाग (Dayalbagh) क्षेत्र में रविवार को पुलिस और सत्संगी आमने-सामने आ गए. इस दौरान सत्संगियों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगमा हुआ. बेकाबू हुई भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. मामला राधा स्वामी सत्संग सभा (Radha Swami Satsang Sabha) से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि राधा स्वामी सत्संग सभा ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है. अवैध कब्जे को हटाने के लिए पुलिस बल बीते शनिवार को अधिकारियों के साथ पहुंचा था.

राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल ने बुलडोजर से सरकारी जमीन पर बनाए गए अवैध गेट को गिरा दिया था. इसके बाद जैसे ही पुलिस वहां से हटी तो सत्संगियों ने गेट को फिर से खड़ा कर दिया. ऐसे में रविवार को पुलिस फिर से अवैध कब्जे को हटाने पहुंची. पुलिस बल जैसे ही अवैध कब्जे वाली जगह पहुंचा तो पहले सत्संगियों को समझने का प्रयास किया गया.

कई पुलिसकर्मी हुए घायल

इस दौरान देखते ही देखते मौके पर सत्संगियों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस बल पर पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हुए हैं. पथराव कर रहे सत्संगियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, तब जाकर भीड़ तीतर-बितर हुई. डीसीपी सिटी सूरज राय पुलिस बल के साथ पहुंचे थे. अब राजस्व विभाग और पुलिस की ओर से सत्संगियों को कुछ समय दिया गया है ताकि अगर उनके पास कोई कागज है तो वे उसे दिखाए.

अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा

इस मामले पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया साइट पर एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी को घेरा है. उन्होंने कहा, "राधा स्वामी मत के माननेवाले सम्पूर्ण विश्व में अपने अध्यात्म, प्रेम, करूणा और सत्संग के लिए अनुकरणीय हैं. दयालबाग सदैव से आस्था, सौहार्द, सेवा और शिक्षा का प्रतीक रहा है. दयालबाग की जमीन पर अब सत्ताधारी और पुलिस-प्रशासन मिलकर भाजपाई भू-माफियाओं की स्वार्थ सिद्धि में लग गए हैं."

'जनता नहीं सहेगी बीजेपी का धर्म-विरोधी बुलडोजर'

अखिलेश यादव ने आगे कहा, "ये सत्संग की महान भारतीय परंपरा पर घातक प्रहार है, जिसका आस्थावान और शांतिप्रिय राधा स्वामी मतावलंबी पुरजोर तरीके से विरोध कर रहे हैं. इस अन्याय के विरोध में सपा राधास्वामी सत्संग के साथ खड़ी है और दयालबाग को बचाने की मुहिम में हर तरह से साथ है. बीजेपी का धर्म-विरोधी बुलडोजर जनता नहीं सहेगी."

ये भी पढ़ें- MotoGP Bharat 2023: मोटो जीपी भारत के विजेता बने इटैलियन राइडर मार्को बेजेची, CM योगी ने सौंपी ट्रॉफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
UP Weather: यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget