एक्सप्लोरर

Agra Crime News: जमीनी विवाद में दबंगों ने दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Agra News: आगरा में खूनी संघर्ष में दो लोगों की जान चली गई. सूचना पर पहुंचे एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की हैं.

Agra News: आगरा जनपद के थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के अंतर्गत गांव चित्रपुरा में खूनी संघर्ष में दो लोगों की जान चली गई. खेत की मेड़ कटने से दूसरे के खेत में पानी जाने का जब विरोध किया गया, तो उसके बाद विवाद काफी बढ़ गया और एक दर्जन से अधिक दबंगों ने दो चचेरे भाइयों की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी. डबल मर्डर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंचे एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. दो हत्याओं से परिजनों में कोहराम मच गया है.

जानकारी के अनुसार, थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के अंतर्गत गांव चित्रपुरा निवासी महेश कुमार (करीब 45 वर्ष) अपने चचेरे भाई दिनेश (उम्र करीब 40 वर्ष) के साथ गुरुवार को दोपहर खेत पर गए थे. परिजनों के मुताबिक, तभी गांव के ही दबंग कल्लू और अशोक अपने बेटों के साथ मिलकर अपने खेत में पानी लगा रहे थे. उसी दौरान दबंगों द्वारा खेत की मेड़ काटने से पानी महेश और दिनेश के खेत में चला गया, जिसका उन्होंने विरोध किया तो दूसरा पक्ष गाली गलौज करने लगा जिसको लेकर दोनों पक्षों में बहस बाजी हो गई. आरोप है कि दबंग पक्ष के कल्लू ,अशोक ने अपने परिवार के घनश्याम, हुकुम सिंह, शिव कुमार, एवरन सिंह ने अपने पुत्रों के साथ महेश और दिनेश को रास्ते में घेर लिया. मारपीट करते हुए दोनों पर हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे दोनों खून से लथपथ होकर गिर पड़े. आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए.

फायरिंग की सूचना से ग्रामीणों में मचा हड़कंप

गोलीबारी और फायरिंग की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. परिजनों की सूचना पर पहुंची खेड़ा राठौर पुलिस ने तत्काल दोनों घायल चचेरे भाई दिनेश और महेश को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने दोनों भाइयों को उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया. डबल हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना पर सर्किल फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर कार्रवाई शुरू कर दी. डबल मर्डर की सूचना पर एसएसपी आगरा सुधीर कुमार, एसपी प्रोटोकॉल सहित क्षेत्राधिकारी बाह एवं पिनाहट सहित भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल पर पहुंच कर मृतकों के परिजनों से जानकारी ली. एसएसपी आगरा ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमों को गठित किया है. तत्काल गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. वहीं, दोनों मृतकों के शवों को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई कर मामले की छानबीन की जा रही है.

2 साल पहले हुआ था दोनों पक्षों में जमीनी विवाद

ग्रामीणों की मानें तो 2 साल पूर्व दोनों पक्षों में जमीनी खेती के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया और मामला शांत हो गया था. पुलिस के मुताबिक फिलहाल कोई रंजिश और विवाद वाला मामला नहीं था. अचानक हुए विवाद में दबंग पक्ष द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है.

ये भी पढे़ं-

UP Election 2022: शिवपाल सिंह यादव के साथ गठबंधन पर लगी मुहर, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

यूपी सरकार का दावा- कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
वाराणसी में अखिलेश की विशाल जनसभा, पूर्वांचल के इन वोटर्स पर सपा की नजर
वाराणसी में अखिलेश की विशाल जनसभा, पूर्वांचल के इन वोटर्स पर सपा की नजर
'जो कह दिया, मुंह से निकल गया, सो निकल गया...' मल्लिकार्जुन खरगे पर बोली सपा
'जो कह दिया, मुंह से निकल गया, सो निकल गया...' मल्लिकार्जुन खरगे पर बोली सपा
केशव प्रसाद मौर्य की तीखी टिप्पणी, मल्लिकार्जुन खरगे को बताया कांग्रेस का ‘खड़ाऊ अध्यक्ष’
केशव प्रसाद मौर्य की तीखी टिप्पणी, मल्लिकार्जुन खरगे को बताया कांग्रेस का ‘खड़ाऊ अध्यक्ष’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget