एक्सप्लोरर

आगरा में बड़ा हादसा, दुर्गा विसर्जन का जश्न मातम में तब्दील, 13 लोग नदी में डूबे, 3 शव बरामद

Agra News: हादसा दोपहर एक बजे के करीब हुआ.गांव कुसियापुर में चामड़ माता के मंदिर के पास नवरात्र में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कीगई थी.मूर्ति के विसर्जन के लिए 40-50 पुरुष, महिलाएं और बच्चे पहुंचे.

उत्तर प्रदेश के आगरा में खेरागढ़ में उस समय चीखपुकार मच गयी. जब यहां उंटगन नदी में गुरुवार (2 अक्टूबर) की दोपहर मूर्ति विसर्जन के दौरान करीब 13 युवक गहरे पानी में डूब गए. एकाएक हुए हादसे से लोग सहम गए. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने विष्णु नामक युवक को बचा लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तेजी से रेसक्यु ऑपरेशन चलाया, जिसमें अब तक तीन युवकों का शव देर रात में बरामद हुआ. सर्च और रेस्क्यू  ऑपरेशन जारी है.

घटना स्थल पर डीएम अरविन्द मलप्पा और डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा भी फ़ोर्स के सतह पहुंचे और घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज भिजवाया. पुलिस के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की, जिस पर अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया. उधर पूरे गांव में मातम छा गया है.

40 से 50 महिला पुरुष विसर्जन को पहुंचे थे

जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर एक बजे के करीब  हुआ. गांव कुसियापुर में चामड़ माता के मंदिर के पास नवरात्र में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई थी. दशहरा पर मूर्ति के विसर्जन के लिए गांव के 40-50 पुरुष, महिलाएं और बच्चे उटंगन नदी के पास पहुंचे. इनमें विष्णु (20), ओमपाल (25), गगन (24), हरेश (20), अभिषेक (17), भगवती (22), ओके (16), सचिन पुत्र रामवीर (26), सचिन पुत्र ऊना (17), गजेंद्र (17) और दीपक (15) गहरे पानी में चले गए.

एक-एक कर डूबते चले गए

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक सभी अचानक डूबने लगे, लेकिन मौके पर न पुलिस और न कोई बचाव के साधन मौजूद थे. कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए एक युवक विष्णु को पानी में से निकाल लिया. उसे हालत नाजुक होने के चलते एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.

देर रात तक जारी रहा रेसक्यू ऑपरेशन

ग्रामीणों ने तुरंत ही सूचना पुलिस को दी. करीब डेढ़ घंटे बाद ओमपाल और गगन को पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. नदी में डूबे अन्य 9 युवकों की तलाश के लिए 6 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम पहुंची. पुलिस ने भी गोताखोरों की मदद से तलाश की लेकिन रात तक किसी का पता नहीं चल सका था.

डीसीपी अतुल शर्मा ने बताया कि खेरागढ़ क्षेत्र में उंटगन नदी में ग्रामीण विसर्जन स्थल से कुछ दूर आगे मूर्ति विसर्जित करने गए थे, वहां पर ये हादसा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस फ़ोर्स ने ऑपरेशन चलाया.दो की मौतहो चुकी है एक युवक को बचा लिया गया है. बाकी के लिए ऑपरेशन जारी है.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
Watch: वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा
वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget