एक्सप्लोरर

Agnipath Protest: 'अग्निपथ योजना' के विरोध में जयंत चौधरी 28 जून से करेंगे युवा पंचायत, जानें- क्या है पूरा प्लान?

अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) और बेरोजगारी के विरोध में रालोद (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) पश्चिमी यूपी में युवा पंचायत आयोजित करने जा रहे हैं.

UP News: अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) और बेरोजगारी के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) पश्चिमी यूपी में युवा पंचायत आयोजित करने जा रहे हैं. इस पंचायत में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का काम होगा. रालोद (RLD) के प्रमुख ने सेना में अग्निपथ योजना को लेकर युवा पंचायत का ऐलान किया है. 28 जून से 16 जुलाई के बीच पश्चिम उत्तर प्रदेश के 11 शहरों में जयंत चौधरी युवा पंचायत कर योजना को वापस लेने की मांग करेंगे.

कब कहां होगी पंचायत?
जयंत चौधरी ने गुरुवार को अग्निपथ योजना को लेकर युवा पंचायत का ऐलान किया. उन्होंने कहा है कि 28 जून से 16 जुलाई तक पश्चिम यूपी के 11 शहरों में युवाओं की पंचायत होगी. उन्होंने 28 जून को शामली में पहली युवा पंचायत की घोषणा की है. उसके बाद एक जुलाई को मथुरा, तीन जुलाई को मुजफ्फरनगर, चार जुलाई को बिजनौर, छह जुलाई को बुलंदशहर, आठ जुलाई को अमरोहा, नौ जुलाई को मुरादाबाद, 11 जुलाई को अलीगढ़, 12 जुलाई को आगरा, 14 जुलाई को गाजियाबाद और 16 जुलाई को बागपत में युवा पंचायत का आयोजन होगा. 16 जुलाई को बागपत में आगे की रणनीति का ऐलान होगा.

Uttarakhand: चाचा ने फेंकी आम की गुठली तो नाराज हुआ भतीजा, डंडे से मारकर की हत्या

क्या बोले जयंत चौधरी?
उन्होंने कहा है कि सेना भर्ती में अग्निपथ योजना युवाओं के लिए उचित नहीं है. उन्होंने नारा दिया है भारतीय सेना को अग्निवीर मत बनाओ, अग्निपथ योजना वापस लो. ज्ञात हो अग्निपथ योजना को लेकर पूरा विपक्ष हमलावर है. कांग्रेस, सपा, बसपा समेत सभी ने अपने-अपने तरीके से विरोध जताया है. ऐसे में जयंत चौधरी ने पंचायत करने का निर्णय लिया है.

क्या है योजना?
बता दें कि थलसेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती संबंधी अग्निपथ योजना की घोषणा की थी. जिसके तहत सैनिकों की भर्ती चार वर्ष की संक्षिप्त अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी. इस योजना के तहत तीनों सेनाओं में इस वर्ष करीब 46,000 सैनिक भर्ती किए जाएंगे. चयन के लिए पात्रता आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होगी और इनको अग्निवीर नाम दिया जाएगा.

चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को 11.7 लाख रुपए की सेवा निधि दी जाएगी. इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. अग्निवीरों की भर्ती पूरे देश में आयोजित की जाएगी. मेरिट में आए युवाओं को इसमें चुना जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Agnipath Scheme: 'अग्निपथ योजना' को लेकर विरोध के बीच सीएम योगी ने फिर दिया आश्वासन, कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी माफी मांगों नारों के बीच कांग्रेस नेता के बचाव में आए अखिलेश यादव
राहुल गांधी माफी मांगों नारों के बीच कांग्रेस नेता के बचाव में आए अखिलेश यादव
UP News: मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता- सीएम
मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता
UP News: गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन
गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन
कपड़े से ढकी जाएंगी कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मीट की दुकान, SSP का निर्देश
कपड़े से ढकी जाएंगी कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मीट की दुकान, SSP का निर्देश

वीडियोज

Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget