एक्सप्लोरर

फ़िल्म एक्टर राजपाल यादव बोले, सरकार और किसानों के बीच बातचीत कराने के लिए मध्यस्थता करने को हूं तैयार

बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में आए हैं. उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर कहा ये विवाद जल्द खत्म हो.

प्रयागराज: फिल्म एक्टर राजपाल यादव ने किसानों और सरकार के बीच चल रहे टकराव को दु:खद बताते हुए दोनों से इस मामले में जिद छोड़ कर जल्द ही बातचीत करने और कोई समाधान निकालने की अपील की है. उनका कहना है कि अन्नदाता ही देश को चलाते हैं, जबकि सरकार को भी देश की आम जनता ने चुना है. ऐसे में किसी का साथ देने या विरोध करने के बजाय वह दोनों से लचीले रुख के साथ बातचीत करने की अपील कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि अगर किसान देश के हैं तो सरकार भी देश के लोगों की है, ऐसे में किसी को भी गलत या सही नहीं ठहराया जा सकता.

देश के मामले में बाहरी लोगों की दखल की जरूरत नहीं

राजपाल यादव ने कहा है कि अगर सरकार और किसान चाहेंगे तो वह दोनों के बीच बातचीत के लिए खुद मध्यस्थता करने को तैयार हैं, लेकिन उनकी यह अपील रहेगी कि किसी भी पक्ष को जिद पर नहीं अड़ना होगा और देश की खातिर फैसला लेना होगा. उन्होंने विदेशी कलाकारों द्वारा किसानों के आंदोलन का समर्थन करने और भारत के खिलाफ आवाज उठाने को पूरी तरह गलत बताया और कहा कि हमारे देश के किसान और सरकार दोनों समझदार हैं. दोनों को यह अच्छे से पता है कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं. देश के मामले में बाहरी लोगों को दखल देने की कोई जरूरत नहीं है. भारत के अंदरूनी मामले में इस तरह की दखलंदाजी की कोई जरूरत भी नहीं है.

नहीं लड़ेंगे चुनाव

राजपाल यादव इन दिनों प्रयागराज के माघ मेले में आए हुए हैं और यहां अपने आध्यात्मिक गुरु देव प्रभाकर शास्त्री उर्फ़ दद्दा जी के पंडाल में रुके हुए हैं. माघ मेले में एबीपी गंगा चैनल से खास बातचीत करते हुए राजपाल यादव ने यह ऐलान किया कि वह अगले कम से कम 12 सालों तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगे. ना किसी दूसरी पार्टी से और ना ही खुद अपनी पार्टी से. उन्होंने यह संकेत भी दिए उत्तर प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ना तो मुकाबले में उतरेगी और ना ही किसी दूसरी पार्टी का समर्थन करेगी. राजपाल यादव ने कहा कि यह जरूरी नहीं कि किसी राजनीतिक दल का गठन सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए किया जाए. रचनात्मक काम करने - सामाजिक तौर पर लोगों को जागरूक करने और लोगों से संपर्क करने के लिए भी पार्टी का गठन किया जा सकता है. बिना सत्ता में रहे हुए भी बहुत से काम किए जा सकते हैं.

आस्था की डुबकी

उन्होंने कहा कि आज प्रयागराज में गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाने और माघ मेले में पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने कोरोना की महामारी और किसान आंदोलन को लेकर छिड़े विवाद के जल्द से जल्द खत्म होने की खास तौर पर प्रार्थना की है. उनका कहना है कि माघ मेले में संगम की रेती पर सच्चे मन से जो भी प्रार्थना की जाती है वह जरूर पूरी होती है. ऐसे में वह यह उम्मीद करते हैं कि देश से जल्द ही कोरोना का खात्मा होगा और साथ ही किसान आंदोलन पर चल रहा गतिरोध भी खत्म होगा और हर तरफ पहले जैसी खुशहाली कायम होगी.

ये भी पढ़ें.

मसूरी में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ी, मौसम का लुत्फ उठाने पर्यटकों ने पहाड़ों का किया रुख

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget