एक्सप्लोरर

पौड़ी में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ी, मौसम का लुत्फ उठाने पर्यटकों ने पहाड़ों का किया रुख

पौड़ी में बर्फबारी का आनंद लेने के लिये पर्यटकों ने पहाड़ का रुख किया है. सैलानियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिये प्रशासन भी पूरी तरह तैयार है.

मसूरी: पौड़ी में बीती रात खराब और सर्द मौसम के बाद हुई बर्फबारी से एक बार फिर पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गये हैं. शहर में इस साल की दूसरी बर्फबारी है, जिसने एक बार फिर से मौसम को सर्द कर दिया है. बर्फबारी के बाद निचले इलाकों में अब कड़ाके की ठंड पड रही है. जिससे जन जीवन भी यहां पूरी तरह से प्रभावित हुआ है. साल की दूसरी बर्फबारी के बाद अब पेयजल स्रोत के रिचार्ज होने की संभावना अत्यधिक बढ गई है. जानकार बर्फबारी को काफी फायदेमंद भी बता रहे हैं. बर्फबारी के बाद आज सुबह की शुरूआत तीन डिग्री से हुई है. जिससे शहर में जन जीवन पूरी तरह से सुबह के वक्त प्रभावित रहा. जिले के उंचाई वाले क्षेत्रों में अब भी बर्फ की चादर बिछी हुई है, जिसका आंनद लेने के लिये अब सैलानी हिल स्टेशन का रूख कर सकते हैं. बर्फबारी के बाद ठिठुरन बढ़ गई है. शीत हवाओं ने भी शहर में जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है.

पर्यटक उठा रहे आनंद

वहीं, लंबे इंतजार के बाद धनोल्टी और मसूरी की पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गई हैं. मसूरी धनोल्टी में बर्फबारी की खबर के बाद मसूरी में पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ रही है. सुबह से ही मसूरी में पर्यटकों की भीड़ देखी जा रही है. सुबह के समय लोग पहाड़ों की रानी मसूरी में बर्फ की सफेद चादर को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं और जमकर सेल्फी ले रहे हैं. वह एक दूसरे के साथ जमकर बर्फ में मस्ती कर रहे हैं.

प्रशासन मुस्तैद

पर्यटकों का तांता मसूरी के पास धनोल्टी बुरा खंडा, लाल टिब्बा में देखा जा रहा है. सुबह बर्फ के बीच लोग इन क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं. बर्फबारी होने से स्थानीय लोग और दुकानदारों के साथ होटल व्यवसायी काफी खुश हैं. वह पर्यटन की दृष्टि से काफी अच्छा माना जा रहा है. बर्फबारी के कारण निचले इलाकों में शीतलहर की चपेट में आ गए हैं. ठंड से लोगों का हाल बेहाल है. कड़ाके की ठंड पड़ने से अधिकांश लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले. वहीं, मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा भी कमर कस ली गई है. एसडीम मसूरी मनीष कुमार द्वारा पुलिस के सहयोग से बर्फबारी में देश-विदेश से मसूरी आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है. सड़कों पर जमी बर्फ को भी जेसीबी के माध्यम से हटाने की कोशिश की जा रही है, जिससे कि यातायात को व्यवस्थित किया जा सके.

ये भी पढ़ें.

18 फरवरी से शुरू हो रहा है यूपी विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget