एक्सप्लोरर

जानिए अमिताभ बच्चन का फूलों वाले बंगले से कनेक्शन क्या था

जब अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन ने नर्सरी क्लास में उनका एडमिशन शहर के सेंट मेरीज़ कान्वेंट स्कूल में कराया, तब वहां को-एजुकेशन होती थी.

प्रयागराज: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म संगम नगरी प्रयागराज में हुआ था. अमिताभ के बचपन के करीब 14 साल इसी शहर में बीते. प्रयागराज में वो अपने माता-पिता और भाई अजिताभ के साथ सिविल लाइंस के क्लाइव रोड स्थित बंगले के एक हिस्से में किराए पर रहते थे. अमिताभ की शुरुआती पढ़ाई लड़कियों के स्कूल में हुई थी. पर क्या आप जानते हैं क्यों?

दरअसल, जब अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन ने नर्सरी क्लास में उनका एडमिशन शहर के सेंट मेरीज़ कान्वेंट स्कूल में कराया, तब वहां को-एजुकेशन होती थी. लड़के -लडकियां साथ पढ़ते थे, लेकिन दो साल बाद ही वह स्कूल सिर्फ लड़कियों के लिए कर दिया गया. लड़कियों के लिए रिजर्व होने पर उनका एडमिशन सेंट मेरीज से हटाकर ब्वायज़ हाई स्कूल में करा दिया गया. यहां उन्होंने सातवीं क्लास तक पढ़ाई की. इसके बाद वह दून स्कूल चले गए थे.

अमिताभ बच्चन का फूलों वाले बंगले के साथ कनेक्शन अमिताभ प्रयागराज में क्लाइव रोड स्थित जिस बंगले में किराए पर रहते थे, उसे फूलों वाला बंगला कहा जाता था. बंगले के मालिक पूर्व सांसद श्री शंकर तिवारी और अमिताभ की मां तेजी बच्चन ने इसके लान को खूबसूरती से सजा दिया था. इस बगंले में लगे फूलों और पौधों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते थे. जानिए अमिताभ बच्चन का फूलों वाले बंगले से कनेक्शन क्या था

अमिताभ को इस बंगले से आज भी काफी लगाव है. वह आज भी इसका जिक्र करते रहते हैं. वह इस बंगले को खरीदना चाहते हैं. अपने माता-पिता की यादों को सहेजना चाहते हैं, लेकिन बंगले के मालिक इसे बेचने को राजी नहीं हैं. दो साल पहले अमिताभ की बहू ऐश्वर्या राय जब पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ अपने पिता की अस्थियों के विसर्जन के लिए इलाहाबाद आईं थीं तो बाहर से इस बंगले को देखने गईं थीं. फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित होने के बाद अमिताभ का अपने गृहनगर से सीधा नाता टूट गया था. 1984 में लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान वह फ़िर इलाहाबाद आए. करीब एक महीने तक रहे. सांसद बनने के बाद वह अपने क्षेत्र के विकास को लेकर काफी सक्रिय रहते थे.

बोफोर्स मामले में नाम आने के बाद जब अमिताभ बच्चन को इस्तीफा देना पड़ा तो अपने गृहनगर से उनका नाता हमेशा के लिए टूट गया. इस्तीफा देने के बाद वह साल 2000 में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में इलाहाबाद आए थे. इसके बाद साल 2003 में पिता हरिवंश राय बच्चन और दिसम्बर 2007 में मां तेजी बच्चन की अस्थियों को संगम में विसर्जित करने के लिए आए थे. 2007 के बाद से वह कभी इलाहाबाद नहीं आए. अमिताभ भले ही इलाहाबाद न आते हों, लेकिन वह अपने शहर को हमेशा याद रखते हैं. खुद को छोरा गंगा किनारे वाला बताते हैं. इलाहाबादी होने पर गर्व जताते हैं.

ये भी पढ़ें:

अमित जी और अभिषेक के जल्द ठीक होने की कामना : हेमा मालिनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonbhadra News: जमीन अधिग्रहण पर बवाल, किसानों के तीखे सवालों से घिरे विधायक सभा छोड़कर निकले
सोनभद्र में जमीन अधिग्रहण पर बवाल, किसानों के तीखे सवालों से घिरे विधायक सभा छोड़कर निकले
Noida News: किसानों के लिए जेवर विधायक की पहल, यमुना प्राधिकरण से की सर्किल रेट और मुआवजा बढ़ाने की मांग
किसानों के लिए जेवर विधायक की पहल, यमुना प्राधिकरण से की सर्किल रेट और मुआवजा बढ़ाने की मांग
यूपी में पंचायत चुनाव पर सस्पेंस के बीच उपचुनाव का ऐलान, इन 10 जिलों में वोटिंग 5 मई को
यूपी में पंचायत चुनाव पर सस्पेंस के बीच उपचुनाव का ऐलान, इन 10 जिलों में वोटिंग 5 मई को
UP Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, बोले- 'सीटों को लेकर झगड़ा...'
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, बोले- 'सीटों को लेकर झगड़ा...'

वीडियोज

Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!
Trump Ultimatum to Iran: आज रात ईरान खत्म? Trump की चेतावनी से हड़कंप! | Iran Israel War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: ‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड, स्पीकर ने दिए थे सख्त निर्देश
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
अब और नहीं सहा जाता, 8 साल से अमेरिका में रह रहे इस शख्स ने किया भारत लौटने का फैसला, इंटरनेट भी हैरान
अब और नहीं सहा जाता, 8 साल से अमेरिका में रह रहे इस शख्स ने किया भारत लौटने का फैसला, इंटरनेट भी हैरान
Embed widget