एक्सप्लोरर

UP News: 'ये दोगलापन नहीं चलेगा', EVM को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Acharya Pramod Krishnam on EVM: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि साल 2009 में जब कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिला तब EVM ठीक थी, जब तेलंगाना, हिमाचल, कर्नाटक में सरकार बनती है EVM ठीक हो जाती है.

Acharya Pramod Krishnam News: कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ईवीएम (EVM) पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता कह रहे हैं EVM का खेल है. अगर EVM खराब है तो कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश में जो सरकार बनी है इन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.

वहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा-"साल 2009 में जब कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिला तब EVM ठीक थी, जब तेलंगाना, हिमाचल, कर्नाटक में सरकार बनती है EVM ठीक हो जाती है और जहां भाजपा जीत जाती है वहां EVM खराब हो जाती है. ये दोहरे मापदंड और दोगलापन नहीं चलेगा."

इसके साथ ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'शक्ति' टिप्पणी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि "राहुल गांधी को खुद नहीं पता कि वह किस बारे में बात कर रहे हैं, उन्हें यह भी नहीं पता कि वह ऐसा क्यों कह रहे हैं, वह बस कहते हैं. राहुल गांधी को नहीं पता कि 'शक्ति' और 'भक्ति' क्या है. उनके साथ कुछ लोग हैं जो उन्हें बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं."

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा-"वे उन्हें एक कागज का टुकड़ा देते हैं और वह उसे पढ़ते रहते हैं. राहुल गांधी को खुद सोचने की जरूरत है कि वह ये बातें क्यों कह रहे हैं और इसका मतलब क्या है. उन्हें सोचने की जरूरत है और उन्हें खुद को साफ करने की जरूरत है कि क्या वह हिंदू धर्म के खिलाफ बीजेपी के खिलाफ हैं?”

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. इससे पहले भी वह कई बार राहुल गांधी और कांग्रेस पर तंज कस चुके हैं. राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि "राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं जिन पर अब कोई टिप्पणी करना व्यर्थ है. सबसे बड़ा अन्याय कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ नेताओं के साथ हो रहा है. पहले उन्हें न्याय दिलाने का काम राहुल गांधी करें, उसके बाद न्याय यात्रा करें."

लोकसभा चुनाव के बीच Azam Khan को सात साल की सजा, 5 लाख का जुर्माना, डूंगरपुर केस में आया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के मिशन रोजगार को गति देने की पहल, युवाओं को योजनाओं से जोड़ रहा यूपीकॉन
योगी सरकार के मिशन रोजगार को गति देने की पहल, युवाओं को योजनाओं से जोड़ रहा यूपीकॉन
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget