एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Survey: NDA या INDIA! यूपी के मन में क्या? VVIP सीटों का हाल, ABP C-voter सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े

ABP Lok Sabha Chunav Survey 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में एबीपी सीवोटर ने एक सर्वे किया है. जिसके जरिए यूपी की जनता के मूड को जानने की कोशिश की गई है.

Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां के बीच साल खत्म होने से पहले ABP Cvoter ने यूपी की जनता के मूड को भांपने के लिए खास सर्वे किया है. इस सर्वे में जनता से कई मुद्दों पर सवाल किए गए हैं. जिनमें एनडीए और इंडिया गठबंधन से लेकर प्रधानमंत्री पद के लिए उनकी पसंद-नापसंद तक कई सवाल शामिल हैं. आईए आपको बताते कि हैं कि सर्वे में क्या बड़ी बातें निकलकर सामने आई हैं. 

पीएम मोदी के काम से यूपी कितना संतुष्ट
इस सवाल के जवाब में यूपी की 48 फीसदी जनता ने कहा बहुत संतुष्ट, 27 फीसदी ने कहा कम संतुष्ट, 25 फीसदी ने कहा असंतुष्ट हैं. अगर डायरेक्ट पीएम चुनना हो तो किसे चुनेंगे, सवाल के जवाब में यूपी की जनता ने कहा कि 60 फीसदी जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी को 30 फीसदी, दोनों नहीं को 8 फीसदी और 2 फीसदी ने नहीं पता का जवाब दिया. 

यूपी में किसे कितनी सीट
ओपिनियन पोल के अनुसार, यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से एनडीए को सबसे ज्यादा 73-75 सीटें मिलने की संभावना है. जबकि कांग्रेस+एसपी को 4-6 सीटें मिलती दिख रही हैं. बीएसपी के खाते में 0-2 सीटें जाती नजर आ रहे हैं. सर्वे में अन्य का खाता नहीं खुलता दिख रहा.

यूपी में किसे कितनी सीट और वोट शेयर
एनडीए- 73-75 (एनडीए वोट शेयर- 49%)
कांग्रेस+एसपी- 4-6 (कांग्रेस+एसपी वोट शेयर- 35%)
बीएसपी- 0-2 (बीएसपी वोट शेयर- 5%)
अन्य- 0 (अन्य वोट शेयर- 11%)

राहुल-प्रियंका को यूपी से लड़ना चाहिए
यूपी के लोगों जब ये सवाल किया गया कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी से चुनाव लड़ना चाहिए. इस सवाल के जवाब में 50 फीसद लोगों ने हां, 33 ने ना और 17 फ़ीसदी लोगों ने पता नहीं में जवाब दिया है.
हां -50%
नहीं- 33%
पता नहीं- 17%

मायावती की विरासत को बढ़ा पाएंगे आकाश आनंद?
मायावती ने बसपा के उत्तराधिकारी के तौर पर अपने भतीजे आकाश आनंद को ज़िम्मेदारी दी है. ऐसे में लोगों से जब इसे लेकर सवाल किया गया कि क्या वो उनकी विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे, सर्वे में लोगों ने ये कहा.
हां-22%
नहीं-57%
पता नहीं-21%

यूपी की  VVIP सीटों का ओपिनियन पोल
एबीपी ने यूपी की 50 वीवीआईपी सीट और उनके उम्मीदवारों को लेकर भी सर्वे किया है जिसमें बड़े अंतर से जीत को ग्रीन जोन, ठीक-ठाक अंतर से आगे वालों को ऑरेंज जोन, कम अंतर वालों को यलो जोन और खतरे में वालों को रेड जोन में रखा है. 

इस सर्वे के मुताबिक़ वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार फिर बड़े अंतर से जीत हासिल सकते हैं. उनका नाम ग्रीन ज़ोन में है. उनके अलावा लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह, मैनपुरी से डिंपल यादव, अमेठी से स्मृति ईरानी, मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल, पीलीभीत से वरुण गांधी, मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल और गौतंमबुद्धनगर सीट से महेश शर्मा इस बार भी बड़े अंतर से जीत दर्ज कर आते हैं.

गोरखपुर से रविकिशन, गाजियाबाद से वीके सिंह, रायबरेली से सोनिया गांधी को ऑरेंज ज़ोन में रखा गया है, लेकिन अगर वो चुनाव नहीं लड़ती है तो सीट पर संकट हो सकता है. इसके अलावा प्रयागराज सीट पर रीता बहुगुणा भी ठीक ठाक अंतर से जीत सकती हैं. 

इन पर मंडराया ख़तरा
मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान,लखमीपुर खीरी से अजय मिश्रा टेनी, कन्नौज से सुब्रत पाठक, मथुरा से हेमामालिनी, उन्नाव से साक्षी महाराज को यलो ज़ोन यानी कम अंतर वालों में रखा गया है और गाजीपुर से अफजाल अंसारी, आज़मगढ़ से दिनेशलाल यादव और अमरोहा से दानिश अली अगर बसपा से लड़ते हैं तो रेड जोन में हैं, लेकिन कांग्रेस से लड़े तो लड़ाई में आ सकते हैं. 

नोट: abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने 2024 का पहला ओपिनियन पोल किया है. सर्वे में सभी 543 लोकसभा सीटों पर 13 हजार 115 लोगों से बात की गई है. सर्वे 15 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच किया गया है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है. सर्वे के नतीजे पूरी तरह से लोगों से की गई बातचीत और उनके द्वारा व्यक्त की गई राय पर आधारित हैं. इसके लिए abp न्यूज़ ज़िम्मेदार नहीं है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये सड़क मुसलमानों के लिए नहीं', हाईवे पर भड़काऊ नारे लिखने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार
'ये सड़क मुसलमानों के लिए नहीं', हाईवे पर भड़काऊ नारे लिखने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार
Uttarakhand News: बढ़ती गर्मी के बीच बिजली संकट, मांग 4.5 करोड़ यूनिट और उपलब्धता सिर्फ 2.3 करोड़
उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली संकट, मांग 4.5 करोड़ यूनिट और उपलब्धता सिर्फ 2.3 करोड़
Hapur News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड से इलाज न करने का आरोप
हापुड़: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड से इलाज न करने का आरोप
LPG Crisis: 'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', एलपीजी संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', एलपीजी संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
LPG Crisis: 'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
Embed widget