एक्सप्लोरर

UP Politics: अंसारी परिवार नहीं तो कौन? मऊ में उपचुनाव हुए तो किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा, चर्चाएं तेज

Mau Bypoll Election: अब्बास अंसारी की विधायकी रद्द होने के बाद अब मऊ की सदर विधानसभा सीट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस सीट पर पिछले 27 सालों से अंसारी परिवार का दबदबा रहा है.

Mau Bypoll Election: हेट स्पीच मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद सुभासपा नेता अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म हो गई है. जिसके बाद यूपी की मऊ विधानसभा सीट खाली हो गई है. नियमों के हिसाब से इस सीट पर छह महीने के भीतर उपचुनाव कराए जाएंगे. दिलचस्प बात ये है कि इस सीट पर 27 सालों से अंसारी परिवार का कब्जा रहा है. ये पहली बार है जब अंसारी परिवार के कब्जे वाली सीट पर उपचुनाव होगा. 

पूर्वांचल के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी साल 2022 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे. इसी चुनाव के दौरान उन्होंने मंच से विवादित बयान दिया, जिसके इस मामले में  शिकायत दर्ज की गई थी. कोर्ट ने इस मामले में उन्हें दो साल की सजा सुनाई है. सजा सुनाने के 24 घंटे के अंदर विधानसभा सचिवालय की ओर से उनकी विधायकी रद्द किए जाने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई. 

मऊ उपचुनाव में किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा
पिछले दो सालों में ये दूसरी बार है जब जिले की किसी सीट पर उपचुनाव होगा. इससे पहले मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर भी सपा विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव कराए गए थे और अब अब्बास अंसारी मऊ सदर सीट पर उपचुनाव होंगे. इस सीट पर 27 सालों से अंसारी परिवार की कब्जा रहा है. 1996 से 2017 मुख्तार अंसारी अलग-अलग राजनीतिक दलों से चुनाव जीतते रहे. जिसके बाद 2022 में अब्बास अंसारी ने सुभासपा-सपा गठबंधन से चुनाव जीता. 

ऐसे में इस सीट पर अब कौन काबिज होगा इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. मऊ सदर सीट पर उपचुनाव होते हैं तो किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा ये देखना बेहद दिलचस्प होगा. ये सीट मुस्लिम बहुल सीट रही है ऐसे में आज तक बीजेपी को यहां जीत नहीं मिल पाई है. वहीं सुभासपा ने इस सीट के लिए अभी से बैटिंग करना शुरू कर दिया है. राजभर ने कहा कि अब्बास सुभासपा से विधायक थे ऐसे में इस सीट पर उन्हें ही चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए. 

अब्बास अंसारी की सीट पर कौन लड़ेगा? BJP या सुभासपा! ओपी राजभर ने कर दिया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget