एक्सप्लोरर

अब्बास अंसारी की सीट पर कौन लड़ेगा? BJP या सुभासपा! ओपी राजभर ने कर दिया बड़ा दावा

Mau Sadar News: अब्बास अंसारी की विधायकी रद्द होने के बाद ओम प्रकाश राजभर मऊ सीट पर अपना दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि इस सीट पर उपचुनाव हुए तो उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी.

Mau Sadar News: हेट स्पीच मामले में सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म होने के बाद मऊ विधानसभा सीट खाली हो गई है, जिसके बाद जल्द ही इस सीट पर उपचुनाव कराए जाएंगे. इसे लेकर अब योगी कैबिनेट में मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने साफ कहा कि अगर इस सीट पर उपचुनाव का ऐलान होता है तो उनकी ही चुनाव लड़ेगी. राजभर ने मऊ सीट पर दावा ठोकते हुए कहा कि वो इसे लेकर एनडीए के शीर्ष नेतृत्व से बात करेंगे. 

अब्बास अंसारी साल 2022 में सुभासपा से मऊ सीट पर चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे, लेकिन अब उनकी विधायकी रद्द हो गई है. ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जो सीट खाली हुई है वो सुभासपा की सीट है. इसलिए नियमों के हिसाब से इस सीट पर सुभासपा ही चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग यहां उपचुनाव का ऐलान करता है तो उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी. हम एनडीए गठबंधन से बातचीत करके, शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करके वहां चुनाव लड़ेंगे. 

अब्बास अंसारी के साथ खड़ी है पार्टी
राजभर ने कहा कि अब्बास अंसारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का एमएलए रहा है. अगर वो कोर्ट जाते हैं तो भी वो पार्टी के विधायक है और अगर न्यायालय स्टे देता है तो भी पार्टी के ही विधायक रहेंगे. इसलिए हम उनके साथ हैं. इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि इसे लेकर चार बार मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई है. दो बार गृहमंत्री से बात हो चुकी है. प्रधानमंत्री से भी एक बार इस चुनाव को लकेर बात हुई है. सभी की इस पर सहमति है कि धनबल और बाहुबल को खत्म करने के लिए जनता से चुनाव कराया जाए. कोशिश इस बात की है कि इस बार का पंचायत चुनाव सीधे जनता चुने.

बकरीद पर सड़क पर कुर्बानी को लेकर राजभर ने कहा कि इसकी इजाजत किसी को नहीं है. सड़क पर कुर्बानी करने की इजाजत कोई संविधान नहीं देता है. कोई ऐसी व्यवस्था नहीं है लेकिन जो अपने घर के अंदर करना चाहे या जहां पूजा पाठ करना चाह वहां कर सकता है. इसको लेकर कभी कोई मना नहीं करेगा. 

ओम प्रकाश राजभर ने इस दौरान सपा-कांग्रेस पर भी जमकर हमला किया और कहा कि ये लोग उल्टा काम करते हैं. इन्होंने कभी राजभर महाराजा सुहेलदेव का जिक्र नहीं किया लेकिन, आज एनडीए गठबंधन की सरकार जब से बनी है तब से देश में तमाम महापुरुष जो भी किसी भी जाति धर्म के हैं उनके व्यक्तित्व को जनता के बीच में बताने का काम हो रहा है. इसी कड़ी में 10 जून को महाराजा सुहेलदेव का विजय दिवस बहराइच में मनाया जाएगा. इसमें योगी आदित्यनाथ जी मुख्य अतिथि रहेंगे. वहां बने पार्क और मूर्ति का उद्घाटन प्रधानमंत्री से वर्चुअल कराने की तैयारी है. 

यूपी में बाढ़ से पहले योगी सरकार ने कसी कमर, इन जिलों में बनाएं जाएंगे स्थायी शेल्टर हाउस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget