एक्सप्लोरर

योगी सरकार पर जमकर बरसे आप सांसद संजय सिंह, कहा- 'ये झूठे बेईमान लोग हैं'

आप नेता संजय सिंह ने यूपी सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने राज्य सरकार से कहा कि दिल्ली आइए और हमारा मॉडल देखिये. संजय सिंह ने कोरोना जांच को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाये.

लखनऊ: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जबरदस्त हमले किये. संजय सिंह ने यूपी सरकार के आरोपों पर सख्त तेवर अपनाते हुये जवाब दिया. उन्होंने कहा कि ''ये झूठे बेईमान लोग हैं, क्या बोलेंगे''. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आप सरकार पर निशाना साधते हुये कहा था कि लॉकडाउन के दौरान जब लोगों की जिंदगी बचाने की जरूरत थी,तब आप उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को भगा रहे थे, उनका बिजली पानी कनेक्शन कटवा रहे थे.

संजय सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि ये वो लोग हैं जो बरेली में लोगों पर केमिकल छिड़कवा रहे थे. उन्होंने कहा कि आप दिल्ली आइए और हमारे यूपी, बिहार के लोगों से मिलिये और खुद पूछिये.

सिद्धार्थ नाथ सिंह को चुनौती

स्कूलों को लेकर छिड़े विवाद पर संजय सिंह ने कहा कि चुनौती स्वीकार किये 25 घंटे से अधिक हो गया, अब तक सिद्धार्थनाथ सिंह जी ने जवाब नहीं दिया. हमारे शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जी ने चुनौती को स्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि हम शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, क्राइम के हालात पर खुली बहस को तैयार हैं. आप सांसद ने कहा कि हम खुले मंच से ये भी बताना चाहते हैं कि दिल्ली में हमने क्या कर दिखाया.

सिंह ने चुनौती देने के अंदाज में कहा कि सिद्धार्थनाथ जी आएं खुल के बात करेंगे. 22 दिसंबर को मनीष सिसोदिया जी आ रहे हैं. संजय सिंह ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुये कहा कि आज यूपी मे जो हालात हैं ऐसे में जरूरत है एक बेहतरीन ईमानदार विकल्प की जो आम आदमी पार्टी है. उन्होंने कहा कि हमे यकीन है जनता हमारा मॉडल चुनेगी.

कोरोना महामारी पर सरकार को घेरा

कोरोना महामारी पर यूपी सरकार को घेरते हुये उन्होंने कहा कि यूपी का कोरोना मॉडल तो सफल होगा ही क्योंकि यहां भूतों की जांच हुई है. 965 भूतों की जांच हुई जो लोग थे ही नहीं. राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुये उन्होंने कहा कि ''5 लाख की फर्जी जांच दिखा दीजिये मॉडल सफल हो जाएगा''.

किसानों के आंदोलन पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि किसानों का आंदोलन पवित्रता से चल रहा, लोगों ने शहादत भी दी है. आप नेता ने कहा कि सरकार पूरी तरह संवेदनहीन है. काला कानून वापस लें सरकार. बिना इसके किसान वापस जाने वाले नहीं हैं.

ये भी पढ़ें.

फिरोजाबाद: भतीजी से शादी करने के लिये किया दो भतीजों का अपहरण, एक भतीजे का किया कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget