एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद: भतीजी से शादी करने के लिये किया दो भतीजों का अपहरण, एक भतीजे का किया कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद में अपहरण और कत्ल की सनसनीखेज कहानी सामने आई है. घटनाक्रम के अनुसार, सगे चाचा ने अपनी भतीजी से शादी करने के लिये भतीजों का अगवा किया और फिर एक भतीजे की हत्या कर दी.

फिरोजाबाद: फिरोज़ाबाद के थाना जसराना के गांव कुसियारी से तीन बच्चों की अपहरण की सूचना पुलिस को मिली थी,और बच्चों की मां ने तहरीर भी दी थी. एक साथ तीन बच्चों के अपहरण की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने इसमें तत्काल सख्ती से कार्रवाई की और 5 टीमें गठित की गईं. जब पुलिस ने इस पर काम किया तो अपहरणकर्ता और कोई नहीं बल्कि बच्चों का सगा चाचा निकला अमर सिंह, जो कि अपनी भतीजी से शादी करना चाहता था. इसलिए उसने अपनी भतीजी सहित अपने दो भतीजे अरुण और वरुण का अपहरण कर लिया और टूंडला स्थित अपने मकान में लाकर उसे बंद कर दिया. बड़ा भतीजा वरुण जब चिल्लाने लगा तो उसने रात को ही उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी. अमर ने शव को एक गड्ढे में फेंक दिया. पुलिस ने रात को निशानदेही पर गड्ढा खुदवाकर बच्चे का शव बरामद कर लिया है.

चाचा ने बताई पूरी कहानी

पुलिस ने जब इस मामले में चाचा अमर सिंह को गिरफ्तार किया तो उसने पूरी कहानी बयां की. अमर सिंह ने बताया कि मैं भतीजी को अपने साथ ले जाना चाहता था, उससे शादी करना चाहता था. लेकिन यह दो भतीजे थे इसलिए साथ में लाना पड़ा. आरोपी ने बताया कि एक भतीजा वरुण हल्ला मचा रहा था इसलिए उसकी हत्या कर दी. आरोपी चाचा अमर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

24 घंटे के भीतर बरामद किये बच्चें

फिरोजाबाद के एसएसपी अजय कुमार ने जानकारी देते हुये कहा कि यह पूरा मामला जसराना थाना क्षेत्र का है. इसमें तीन नाबालिग बच्चों के अपहरण की सूचना मिली थी. मामला संवेदनशील था. एसपी आर.ए. राजेश कुमार को लगाया. उन्होंने पांच टीमों का गठन किया. तीन बच्चों के अपहरण का मामला था हमारी पुलिस ने बहुत जल्द कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही बच्चों को बरामद कर लिया और जो अपहरणकर्ता था और वह सगा चाचा ही था. चाचा को भी गिरफ्तार कर लिया, लेकिन एक दुखद पहलू यह है कि इसमें से उसने एक बच्चे की हत्या कर दी. आरोपी को जेल भेजा जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

मौत का पर्याय बन चुकी इंसेफेलाइटिस पर योगी सरकार ने कसी नकेल, इन कदमों से काबू में आया खतरनाक रोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget