एक्सप्लोरर

UP: मास्क न लगाने पर 57 हजार 753 लोगों का किया गया चालान, अबतक बनाए गए 77 हजार से ज्यादा कंटेनमेंट जोन

उत्तर प्रदेश में अब तक 77 हजार 989 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं. जिनमें 7 लाख 16 हजार 775 मकान शामिल हैं. पिछले 24 घंटों में मास्क न लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई है.

लखनऊ: कोरोना के कारण यूपी में लगातार मरीजों का इजाफा हो रहा है. संक्रमण की चपेट से बचाने के लिए राज्य सरकार ने अब तक प्रदेश में 77 हजार 989 कंटेनमेंट जोन बनाए है. इन कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है. इसके साथ ही कई राज्यों से पलायन और कर्फ्यू को देखते हुए प्रदेश में कुल 349 क्वारंटाइन सेंटर भी बनाए हैं. जहां अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूरों व कामगारों को रखने की व्यवस्था की गई है.

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश में अब तक 77 हजार 989 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं. जिनमें 7 लाख 16 हजार 775 मकान शामिल हैं. वहीं इन कंटेनमेंट जोन में रहने वाली जनसंख्या करीब 36 लाख के आस-पास है. उन्होंने बताया कि इन सभी कंटेनमेंट जोन में वृहद स्तर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से सैनिटाइजेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है. वहीं इन कंटेनमेंट जोन में कुल बैरिकेडिंग की संख्या 95 हजार 448 है. इसके अलावा सरकार की तरफ से 44 हजार 788 मोबाइल लाउडस्पीकर्स के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में मास्क न लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई है. इस दौरान पूरे प्रदेश में 57 हजार 753 लोगों का चालान किया गया है. वहीं प्रदेश में कुल 1276 पुलिस बल अब तक कोरोना संक्रमण से संक्रमित हो चुके है. रेमडेसिविर जैसी दवाओं की कालाबाजारी पर एनएसए और गैंगेस्टरर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के कुल 72 जनपदों में 349 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं. जहां मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ खाने पीने की व्यवस्था भी की गई है.

जिलेवार क्वारंटाइन सेंटरों की जानकारी

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक लखनऊ में 3, कानपुर नगर में 15, महोबा में 12, गाजियाबाद में 86, गौतमबुद्ध नगर में 19, अलीगढ़ में 5, बलरामपुर में 4, शाहजहांपुर में 4, चंदौली में 27, अंबेडकरनगर में 3, अमरोहा में 3, हाथरस में 3, रायबरेली में 3, संभल में 3, मेरठ में 9, बरेली में 6, कौशांबी में 6, अमेठी में 5, खीरी में 3, बांदा में 2, बदायूं में 2, फतेहपुर में 2, जालौन में 2, सहारनपुर में 2, शामली में 2, वाराणसी में 2, सिद्धार्थनगर में 11, पीलीभीत में 10, प्रयागराज में 9, औरैया में 7, बुलंदशहर में 7, मऊ में 5 क्वारंटाइन सेंटरों की स्थापना की गई है.

ऐसे ही फरु खाबाद में 4, रामपुर में 4, बागपत में 3, हमीरपुर में 3, हापुड़ में 3, कासगंज में 3, अयोध्या में 2 गाजीपुर में 2, गोंडा में 2, जौनपुर में 2,कन्नौज में 2, भदोही में 2, आजमगढ़ में 1, बहराइच में 1, बलिया में 1, बाराबंकी में 1, बस्ती में 1, बिजनौर में 1, देवरिया में 1, एटा में 1, इटावा में 1, फिरोजाबाद में 1, हरदोई में 1, झांसी में 1, कानपुर देहात में 1, कुशीनगर में 1, महराजगंज में 1, मैनपुरी में 1, मथुरा में 1, मिजार्पुर में 1, मुरादाबाद में 1, मुजफ्फरनगर में 1, प्रतापगढ़ में 1, संतकबीर नगर में 1, श्रावस्ती में 1, सीतापुर में 1, सोनभद्र में 1, सुलतानपुर में 1, उन्नाव में 1, गोरखपुर में 5 क्वारंटाइन सेंटरों की स्थापना की गई है.

यह भी पढ़ें-

कानपुर में ऑक्सीजन ब्लैक मार्केटिंग रैकेट का भंडाफोड़, 51 सिलेंडर बरामद

UP: पंचायत चुनाव के चलते 60 हजार लोगों पर पुलिस की कार्रवाई, पांच हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ वारंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget