एक्सप्लोरर

UPSC Success Story: जोधपुर की बेटी कृष्णा जोशी ने पूरा किया बचपन का सपना, पहले अटेम्प्ट में बनीं IAS

UPSC Results 2023: कृष्णा जोशी ने कहा अपने आप को इतना मजबूत रखो कि किसी भी परिस्थिति में आप कमजोर नहीं पड़ो. सबसे पहले तो आपको सफल होने के लिए ईमानदार होना पड़ेगा, खुद से ईमानदारी करनी पड़ेगी.

UPSC 2023 Result News: देशभर में मंगलवार (16 अप्रैल) को यूपीएससी परीक्षा परिणाम जारी हुआ. इसमें 73वीं रैंक हासिल कर राजस्थान के जोधपुर की बेटी कृष्णा जोशी ने प्रदेश का मान बढ़ाया. महज 22 साल की उम्र में फर्स्ट अटेम्प्ट में यूपीएससी की परीक्षा में कृष्ण जोशी को सफलता मिली है. बुधवार को जोधपुर अपने घर पहुंची कृष्णा जोशी का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. कृष्णा के घर में दादी, पिता, माता और बहन सहित सभी परिवार और रिश्तेदार खुशियां मना रहे हैं. 

कृष्णा जोशी के पिता अनिल जोशी  राजस्थान हाई कोर्ट में सरकार के एएजी हैं. उन्होंने कहा कि कृष्णा जोशी ने बचपन में ही ठान लिया था कि उसे प्रशासनिक सेवा में जाना है. जोधपुर में 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वह दिल्ली चली गई थीं. पांच साल से वह वहीं पर हैं. वहीं उन्होंने ग्रेजुएशन किया और अब पहले अटेंम्प्ट में सफलता हासिल हो की. कृष्णा जोशी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में बताया कि बचपन में मुझसे पूछा जाता था कि आप क्या बनोगे तो मैं बताती थी कलेक्टर बनना चाहती हूं. 

'बचपन का सपना पूरा हुआ'
कई बार मैं अपने नाम के साथ कलेक्टर लिख दिया करती थी, क्योंकि मुझे ऐसा लगता था कि किसी भी तरह का आदेश आता है, तो उसमें कलेक्टर का जिक्र होता है. कलेक्टर का पद बदलाव ला सकता है. बचपन से मेरी इच्छा थी वह मेरे भगवान श्रीनाथजी ने अब पूरी कर दी है. कृष्णा जोशी ने आगे बताया कि यूपीएससी की तैयारी के दौरान वह दिल्ली में रही. घर परिवार से दूर रहकर जो बचपन में सपना देखा था, उसके लिए दिन रात एक वह पढ़ाई करती थीं.

'खुद से ईमानदारी करनी पड़ेगी'
उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान किसी भी तरह की गलती दोबारा न हो, किसी भी चीज को पढ़ो तो उसको पूरा कंप्लीट कर लो दोबारा उसके बारे में गलती नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अपने आप को इतना मजबूत रखो कि किसी भी परिस्थिति में आप कमजोर नहीं पड़ो. कृष्णा जोशी ने बताया कि सबसे पहले तो आपको सफल होने के लिए ईमानदार होना पड़ेगा, खुद से ईमानदारी करनी पड़ेगी. आपको समझ नहीं आ रहा है तो आप उसको स्वीकार करें और उसको पूरा करें.

'थोड़ी नर्वसनेस तो मुझ में भी थी'
कृष्णा जोशी ने बताया कि मैंने दिल्ली में तैयारी शुरू की थी. पहले ही अटेम्प्ट में मेरा यूपीएससी क्रैक हो गया.  इंटरव्यू के दौरान कई तरह के सवाल होते हैं. हर किसी की तरह थोड़ी नर्वसनेस तो मुझ में भी थी, लेकिन मेरे पिता की कही हुई बात मुझे याद थी. वह कहते थे कि हमेशा आपको नैचुरल बन के ही रहना है, जिस तरह के आप हैं, वैसे ही आपको रहना है, वैसा ही मैंने इंटरव्यू में किया. इंटरव्यू के दौरान कई तरह के सवाल किए गए. एक सवाल के लिए मैंने सॉरी कहा, क्योंकि वह मैंने सही तरीके से सुना नहीं था.

ये भी पढ़ें: भरतपुर में आज थम जाएगा चुनावी प्रचार, गाइडलाइन का उल्लंघन किया तो होगी ये कार्रवाई

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget