एक्सप्लोरर

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत के बिगड़े बोल, CM गहलोत को बताया राजनीति का 'रावण', मिला जवाब

Rajasthan Politics: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर विवादास्पद टिप्पणी की है. शेखावत के बयान से राजस्थान का राजनीतिक पारा चुनावी मौसम में और चढ़ सकता है.

Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी-कांग्रेस में तीखी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का है. उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री पर विवादास्पद बयान दिया. गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत की तुलना राजनीति के 'रावण' से कर दी. केंद्रीय मंत्री गुरुवार को चित्तौड़गढ़ में बीजेपी की जनाक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि रामराज्य की स्थापना के लिए राजनीति के 'रावण' अशोक गहलोत की विदाई करनी होगी.  

केंद्रीय मंत्री के बयान पर सीएम गहलोत का पलटवार

केंद्रीय मंत्री के बयान से राजस्थान का सियासी पारा आनेवाले दिनों में चढ़ सकता है. फिलहाल मुख्यमंत्री गहलोत ने भी जवाबी पलटवार किया है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री के बयान पर कहा कि ये राम और रावण का मामला नहीं है. मैं गजेंद्र सिंह को राम कहने के लिए तैयार हूं बशर्ते केंद्रीय मंत्री राम जैसा व्यवहार तो करें. मुख्यमंत्री ने खुद की रावण से तुलना किए जाने पर बुरा नहीं माना. उन्होंने कहा कि हम राम मानने के लिए तैयार हैं लेकिन गजेंद्र सिंह ईमानदारी दिखाते हुए गरीबों का पैसा वापस करें. 

हमला करने का मौका नहीं छोड़ रहे गजेंद्र शेखावत

बता दें कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ केंद्रीय मंत्री शेखावत काफी मुखर हैं. सीएम गहलोत पर लगातार हमला करने का मौका नहीं छोड़ रहे. संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के कथित 900 करोड़ रुपए गबन मामले में राजस्थान हाईकोर्ट की तरफ से राहत मिलने पर एक बार फिर केंद्रीय मंत्री ने तल्ख तेवर दिखाए थे. उन्होंने सीएम गहलोत पर जोरदार हमला बोला. तंज कसते हुए शेखावत ने पूछा था गहलोत 'सीएम हैं या साजिशकर्ता?' 

Rajasthan: पहलवानों के प्रदर्शन का सचिन पायलट ने किया समर्थन, कहा- 'अपने नेता को बचाने के लिए केंद्र सरकार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget