एक्सप्लोरर

Rajasthan: पहलवानों के प्रदर्शन का सचिन पायलट ने किया समर्थन, कहा- 'अपने नेता को बचाने के लिए केंद्र सरकार...'

Wrestlers Protest News: सचिन पायलट ने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने देश के लिए मेडल जीते, आज उनको न्याय के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा है. उनकी आंखों में आंसू, हम सभी के लिए शर्म की बात है.

Wrestler Protest: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ पहलवान धरना दे रहे हैं. वहीं इन खिलाड़ियों को अब कई राजनेताओं का समर्थन भी मिलने लगा है. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट भी अब इन पहलवानों के समर्थन में उतर आए हैं. पायलट ने कहा है कि खिलाड़ियों को जल्द न्याय और दोषी को सजा मिलनी चाहिए.

'खिलाड़ियों को सड़क पर उतरना पड़ रहा'
सचिन पायलट ने कहा, "जिन खिलाड़ियों ने देश के लिए मेडल जीते, आज उनको न्याय के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा है. उनकी आंखों में आंसू, हम सभी के लिए शर्म की बात है. अपने नेता को बचाने के लिए केंद्र की सरकार खिलाड़ियों को न्याय से वंचित रख रही है. भारत सरकार जल्द से जल्द खिलाड़ियों के साथ न्याय करे और दोषी को सजा दे." 

 

विरोध में उतरे पहलवान
बता दें कि पिछले कई दिनों से साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया सहित कई पहलवान जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी पहलवानों मांग कर रहे हैं कि कि यौन उत्पीड़न के मामलों की जांच करने वाले निगरानी पैनल की रिपोर्ट को सार्वजनिक हो और बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर हो. 

बृजभूषण सिंह को जेल में डालने की मांग
इसी बीच सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर होगी. इसके बाद साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बृजभूषण सिंह को जेल में डालने की मांग की. प्रदर्शन कर रहीं विनेश फोगाट ने कहा कि कोर्ट का फैसला आया है, लेकिन दिल्ली पुलिस पर हमें भरोसा नहीं है. हम 6 दिनों से बैठे हैं. दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर ही हमारा अगला कदम होगा. हमारी मांग है कि उन्हें (WFI अध्यक्ष बृजभूषण) जेल में डाला जाए. मेरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नैतिकता के आधार पर अपील है कि उन्हें हर एक पद से हटाया जाए. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: जाति के आधार पर वोटर्स को साधने में जुटी बीजेपी, राजपूतों को लुभाने के लिए बनाया ये प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget