एक्सप्लोरर

Udaipur Files: आतंकवादियों को क्यों बचाता है जमीयत-उलेमा-ए हिंद? कन्हैया लाल के बेटे ने घेरा

Udaipur Files Release Date: कन्हैया लाल के बेटे ने यश साहू ने जमीयत-उलेमा-ए हिंद पर निशाना साधा. उसने मांग की कि इन संगठनों को बंद किया जाना चाहिए.

कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' 8 अगस्त को रिलीज होने को तैयार है. 28 जून 2022 को उदयपुर के दर्जी कन्हैयाल की हत्या कर दी गई थी. अब कन्हैया लाल के बेटे यश साहू ने जमीयत-उलेमा-ए हिंद के मौलाना अरशद मदनी को घेरा है. उन्होंने कहा है कि इस फिल्म में बाधा खड़ी करने वाले लोगों से सभी परिचित हैं. उन्होंने सवाल किया कि ये संगठन हर बार इस तरह की घटनाओं में अपराधियों और आतंकवादियों को बचाने का काम क्यों करता है? ये विचार करने वाली बात है. फिल्म में पूरा देश देखेगा कि मेरे पिता के साथ किस तरह से घटना हुई. 

इन संगठनों को बंद किया जाना चाहिए- यश साहू

कन्हैया लाल के बेटे यश साहू ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ''संकटमोचक बम धमाका में भी लीगल सहायता मुहैया कराने का काम इसी संगठन ने किया है. कमलेश तिवारी हत्याकांड में भी अपराधियों को कानूनी सहायता मुहैया कराने का काम इसी संगठन ने किया. ऐसे संगठन खुले तौर पर आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं, इन संगठनों को बंद किया जाना चाहिए.''

यश साहू ने कपिल सिब्बल पर क्या कहा?

यश साहू ने ये भी कहा, ''मेरे पिता की हत्या के आरोपी जावेद को लेकर कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए. जावेद इस ग्राउंड पर बेल ले रहा है कि उसके घर में कमाने वाला कोई नहीं है. देश के सबसे बड़े वकील को हायर करके सुप्रीम कोर्ट पहुंच जाता है. जावेद ने उस समय नहीं सोचा कि घर में माता-पिता हैं, उनका क्या होगा?''

'उदयपुर फाइल्स फिल्म मेरे पिता जी के ऊपर आधारित'

उन्होंने कहा, ''उदयपुर फाइल्स नाम की फिल्म मेरे पिता जी के ऊपर आधारित है. उसका कई तरह से विरोध चल रहा था. उसको हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया गया. हाई कोर्ट से फिल्म निकल चुकी है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि इसका फैसला हाई कोर्ट ही देगी.
हाई कोर्ट ने फैसला दिया कि केंद्र सरकार इस पर फैसला ले कि मूवी रिलीज होगी या नहीं.''

'पूरा देश देखेगा कि मेरे पिता के साथ कैसी घटना हुई'

कन्हैया लाल के बेटे ने आगे कहा, ''आज छह अगस्त को केंद्र सरकार ने फैसला लिया कि ये फिल्म किसी भी तरह से किसी भी समुदाय को नुकसान नहीं पहुंचाती, इसलिए ये फिल्म जिस तरह से 8 अगस्त को रिलीज होनी थी तो परसों ही ये फिल्म रिलीज हो रही है. पूरा देश उस दिन देखेगा कि मेरे पिता जी के साथ किस तरह से घटना हुई थी.''

मूवी के अंदर हमारे परिवार का दर्द- यश साहू

उन्होंने कहा, ''उदयपुर फाइल्स मूवी के अंदर हमारे परिवार का दर्द है, मेरे पिता जी के साथ क्या हुआ था वो है. मेरे पिताजी को एक आतंकवादी तरीके से मार दिया गया था. रियाज और गौस पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेकर आए थे. ये फिल्म पूरा देश देखना चाहता है, पूरे देश को देखना चाहिए.
इस फिल्म में आतंकवाद के खिलाफ चीजें दिखाई गई हैं, किसी धर्म के खिलाफ नहीं है.''

अपराधियों को अभी भी सजा नहीं हुई- यश साहू
 
यश साहू ने ये भी कहा कि मेरे पिता जी का केस आज भी उसी कंडीशन में है जैसा कि तीन साल पहले था. अभी भी उन अपराधियों को सजा नहीं हुई है. उन्होंने कहा, ''तीन साल के अंदर उन अपराधियों की चार्जशीट पेश हुई है. 15 से 16 गवाहों की ही पेशी हुई है, कुल 166 गवाह हैं. जिस तरह से केस चल रहा है, हमें इंसाफ मिलने में कितना समय लगेगा ये हमें नहीं पता है.''

मूवी रिलीज होने के बाद कई लोग जागेंगे- यश साहू

कन्हैया लाल के बेटे ने आगे कहा कि इस मूवी को जब लोग देखेंगे तो मुझे उम्मीद है कि लोग उस सच्चाई को जानेंगे. हमारा तीन साल पहले जैसे लोग ने साथ दिया था वैसे ही देंगे. उन्होंने कहा, ''देश में लोकतंत्र है और जनता जैसा चाहेगी वैसा होगा. ये मूवी रिलीज होने के बाद कई लोग जागेंगे और हमें न्याय मिलने में सहायता मिलेगी.''

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan: महिला आरक्षण पर CM भजनलाल शर्मा का विपक्ष पर बड़ा हमला, नारी शक्ति के अपमान का लगाया आरोप
राजस्थान: महिला आरक्षण पर CM भजनलाल शर्मा का विपक्ष पर बड़ा हमला, नारी शक्ति के अपमान का लगाया आरोप
Jodhpur News: मंडोर उद्यान में घूमने पहुंचे पर्यटकों को मधुमक्खियों ने बनाया शिकार, महिलाएं-बच्चे घायल
जोधपुर: मंडोर उद्यान में घूमने पहुंचे पर्यटकों को मधुमक्खियों ने बनाया शिकार, महिलाएं-बच्चे घायल
Jalore News: शादी में शामिल हुए तो समाज से बाहर और लाखों का जुर्माना! अवैध पंचायत ने सुनाया फरमान
जालोर: शादी में शामिल हुए तो समाज से बाहर और लाखों का जुर्माना! जालोर में अवैध पंचायत ने सुनाया फरमान
Jaipur News: जयपुर सेंट्रल जेल में ड्यूटी के दौरान जवान की संदिग्ध मौत, सर्विस राइफल से लगी गोली
जयपुर सेंट्रल जेल में ड्यूटी के दौरान जवान की संदिग्ध मौत, सर्विस राइफल से लगी गोली

वीडियोज

Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking
Kailash Kher Interview: ‘जोगी’ के पीछे की कहानी, नई पीढ़ी को लेकर क्या बोले सिंगर?
Khabar Filmy Hai: दूसरी बार मम्मी-पापा बनने जा रहे दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह | Bollywood Masala

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tamilnadu News: तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 12 मजदूरों की मौत, CM स्टालिन ने जताया दुख
तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 12 मजदूरों की मौत, CM स्टालिन ने जताया दुख
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बस्ती SP को अदालत में रोका, कहा- 'हलफनामा सही तथ्यों पर नहीं'
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बस्ती SP को अदालत में रोका, कहा- 'हलफनामा सही तथ्यों पर नहीं'
हारा हुआ मैच जीतने के बाद क्या बोले KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे? बताया कौन रहा असली हीरो
हारा हुआ मैच जीतने के बाद क्या बोले KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे? बताया कौन रहा असली हीरो
Vaazha 2 Worldwide Box Office: 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बात
बहेड़ा भरेगा किसानों की तिजोरी, ऐसे शुरू करें ये मुनाफे वाली खेती
बहेड़ा भरेगा किसानों की तिजोरी, ऐसे शुरू करें ये मुनाफे वाली खेती
600 KM रेंज, शानदार फीचर्स और बहुत कुछ, मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही ये इलेक्ट्रिक कारें
600 KM रेंज, शानदार फीचर्स और बहुत कुछ, मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही ये इलेक्ट्रिक कारें
Embed widget