एक्सप्लोरर

Udaipur: यहां शादियों में बैंड बजाते हैं सेंट्रल जेल के कैदी, एक घंटे की होती है इतनी फीस, जमकर नाचते हैं बाराती

Udaipur News: उदयपुर में कैदियों का बैंड इन दिनों काफी मशहूर हो रहा है. महज 1600 रुपये प्रति घंटे चार्ज करते हुए ये शादी-विवाह में सुरीली धुन पर लोगों को थिरकने को मजबूर कर देते हैं.

Udaipur Central Jail Prisoners Band: उदयपुर (Udaipur) में इन दिनों एक अनोखे मैरेज बैंड (Marriage) की धूम मची हुई है. यह कैदियों का बैंड है जो हत्या और जानलेवा हमले समेत कई अपराध में जेल की सजा काट रहे हैं. इस बैंड के सदस्यों में उदयपुर सेंट्रल जेल कैदी हैं. यह बैंड केवल 1600 रुपये ही चार्ज करता है और अपने धुनों से शादी में आए लोगों को आनंदित कर देता है.

उदयपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि राजस्थान की करीब-करीब सभी सेंट्रल जेलों पर बैंड मौजूद है. उदयपुर में यह विशेष बैंड है जिसे पाइपर बैंड कहते हैं. इसमें हम सभी सजायाफ्ता कैदियों को ही शामिल करते हैं. पहले देखा जाता है कि कौन से बंदी का आचरण सही है. चिह्नित करने के बाद उन्हें विशेष ट्रेनिंग दी जाती है. इसके बाद पूरा बैंड तैयार हो जाता है. हम भी चाहते हैं कि आचरण अच्छा होने के बाद अगर वह सजा काट रहे हैं तो अच्छे से काटें.

एक घंटे का लेते हैं 1600 रुपये
जेल अधीक्षक ने बताया कि एक घंटे के लिए बैंड 1600 रुपये का चार्ज करते हैं. अगर ट्रांसपोर्टेशन सामने वाली पार्टी वहन करना चाहे तो कर सकती है वरना हम अलग से अमाउंट ले लेते हैं. उन्होंने नियमों के बारे में बताते हुए कहा कि बैंड के नियम बने हुए हैं. जेल के अंदर इंचार्ज होता है जिसके पास बुकिंग की सूचना रहती है. कैदियों को बाहर ले जाने का समय निर्धारित होता है. उन्हें बाहर ले जाने वाले कॉन्स्टेबल भी चिह्नित किए जाते हैं. 

अच्छे आचरण वालों का होता है चुनाव
राजेंद्र कुमार ने बताया कि बैंड में शामिल कुछ कैदी तीन साल की सजा काट रहे हैं तो कुछ 8-10 साल की सजा भुगत रहे हैं. ये अलग-अलग अपराध में जेल में हैं. जिनका आचरण अच्छा होता है उन्हें ही बैंड में लिया जाता है ताकि टीम में अनुशासन बना रहे. हमारा उद्देश्य यह है कि वह यहां से बाहर निकले तो उनके हाथों में हुनर रहे. समाज में आने-जाने लायक बनें और घर परिवार को समृद्ध बना सकें.

ये भी पढ़ें: JEE-Main 2023 में पीछे की रैंक वाले स्टूडेंट परेशान न हों, उनके लिए अभी भी खुले हैं कई कॉलेजों के दरवाजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget