एक्सप्लोरर

JEE-Main 2023 में पीछे की रैंक वाले स्टूडेंट परेशान न हों, उनके लिए अभी भी खुले हैं कई कॉलेजों के दरवाजे

Career Counselling for JEE Main 2023 : ऐसे विद्यार्थी जो जेईई-मेन में ऑल इंडिया रैंक बहुत पीछे है, वे जेईई-मेन के आधार पर ही 15% अदर स्टेट कोटे से स्टेट इंजीनियरिंग कॉलेजेज के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Entrance Test of Engineering College: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन (JEE-MAIN 2023) का परिणाम घोषित होने के साथ ही लाखों विद्यार्थी अपने जेईई-मेन के परिणामों के आधार पर मिलने वाले एनआईटी-ट्रिपलआईटी (NIT-IIIT) के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं.इसी बीच मुंबई हाईकोर्ट ने आईआईटी-एनआईटी में प्रवेश के लिए 75 फीसदी बोर्ड प्रतिशत प्रांप्ताकों में रियायत के संबंध में लगाई गई याचिका को खारिज कर दिया है.इससे लाखों ऐसे विद्यार्थी प्रभावित होंगे,जिनका बोर्ड में 75 प्रतिशत स्कोर नहीं है.वहीं जेईई-मेन के रिजल्ट के बाद हजारों विद्यार्थी ऐसे भी हैं जो अपेक्षा के अनुरूप स्कोर नहीं कर पाए हैं.

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि ऐसे सभी तरह के विद्यार्थियों को अब इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रयास शुरू कर देने चाहिए,क्योंकि अभी भी देश के कई बड़े इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है.

यहां के लिए कर सकते हैं आवेदन
विद्यार्थी बिट्स पिलानी, मणिपाल, मेंगलुरू, पीईएस बेंगलुरू, केआईआईटी कलिंगा, एसआरएम चैन्नई, एमआईटी पुणे, यूपीईएस देहरादून, एनआईआईएमएस मुम्बई, शिव नादर नोएडा, बैनेट नोएडा, बीबीपी पूणे, एलपीयू पंजाब आदि संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन सभी संस्थानों में स्वयं की परीक्षा के माध्यम से प्रवेश मिलता है.इसके साथ ही इन संस्थानों में प्रवेश के लिए बोर्ड पात्रता आवश्यक नहीं होती है. 

इसके अतिरिक्त जिन विद्यार्थियों को जेईई-मेन के आधार पर एनआईटी-ट्रिपलआईटी में कोर ब्रांचेंज मिलने की संभावना नहीं है,वे सभी विद्यार्थी जेईई-मेन के आधार पर एनएनएमआईआईटी जयपुर,जेपी नोएडा, थापर पटियाला, डीटीयू, एनएसआईटी, निरमा अहमदाबाद, धीरूभाई अंबानी, ट्रिपलआईटी हैदराबाद आदि संस्थानों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन संस्थानों में भी प्रवेश के लिए 75 प्रतिशत बोर्ड पात्रता नहीं है.

इसके अतिरिक्त जिन विद्यार्थियों की जेईई-मेन में ऑल इंडिया रैंक बहुत पीछे है,वे सभी विद्यार्थी जेईई-मेन के आधार पर ही 15 प्रतिशत अदर स्टेट कोटे से स्टेट इंजीनियरिंग कॉलेजेज के लिए आवेदन कर सकते हैं.इन स्टेट्स में राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, वेस्ट बंगाल शामिल हैं.
 
जेईई-एडवांस्ड की आवेदन प्रक्रिया जारी
आईआईटी गुवाहाटी की ओर से चार जून को होने वाली जेईई-एडवांस्ड की आवेदन प्रक्रिया जारी है.बड़ी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं.आवेदन की अंतिम तिथि 7 मई तक है,परीक्षा का परिणाम 18 जून को घोषित किया जाएगा.जेईई-मेन के आधार पर मिलने वाली एनआईटी-ट्रिपलआईटी के बाद ही 19 जून से प्रारंभ होगी.

ये भी पढ़ें

Bharatpur News: आरक्षण के लिए नेशनल हाइवे पर आंदोलन करने पर सैनी समाज पर मुकदमा, पुलिस ने लगाए हैं ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget