एक्सप्लोरर

Sukhjinder Singh Randhawa: राजस्थान कांग्रेस के लिए यह है सुखजिंदर सिंह रंधावा का प्लान, कहा- 'मैं फाइव स्टार कल्चर वाला प्रभारी नहीं'

Sukhjinder Singh Randhawa: राजस्थान कांग्रेस प्रभारी पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि वह प्रभारी बनकर नहीं, बल्कि कार्यकर्ता बनकर आएंगे. संगठन मजबूत न हो, तो काम नहीं चलेगा

Sukhjinder Singh Randhawa: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) को राजस्थान कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है. कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं. पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amrinder Singh) के कुर्सी से हटने के बाद रंधावा चर्चा  में आए थे. इनका नाम एक बार सीएम के लिए भी सामने आ गया था. सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रभारी बनने के सबसे पहला इंटरव्यू देते हुए एबीपी लाइव से बात की है. उन्होंने खुलकर सभी सवालों का जवाब दिया और कहा कि वह फाइव स्टार कल्चर वाले प्रभारी नहीं रहेंगे.

सवाल: कब आएंगे राजस्थान? कब संभालेंगे प्रभार?
जवाब: अभी तो भारत जोड़ो यात्रा चल रही है. यात्रा के बाद प्रभार संभालूंगा. राजस्थान आने की कोई जानकारी अभी नहीं है, जब नेतृत्व का निर्देश मिलेगा, तब आऊंगा. पहले यात्रा में शामिल होना है, फिर रणनीति बनेगी.

सवाल: राजस्थान में आपको कौन सी बड़ी चुनौती दिख रही है?
जवाब: कोई चुनौती नहीं है. जो चुनौती से डर गया वो सफल नहीं होता. संगठन में सबकी बात सुनना और सबके लिए काम करना है. संगठन अगर मजबूत नहीं होगा तो काम नहीं चलेगा. अभी तो कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन एक बार राजस्थान आने के बाद कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद ही कुछ कह पाना ज्यादा बेहतर समझूंगा.

सवाल: अविनाश पांडेय और अजय माकन पर संगठन को न समझ पाने का आरोप लगा, आप कैसे मैनेज करेंगे?
जवाब: मेरे पिता जी दो बार पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रहे. मैं खुद संगठन में उपाध्यक्ष रहा हूं. चार बार का विधायक हूं. संगठन को समझता हूं और संगठन को बचपन से देखता आया हूं. पहला काम संगठन में सभी कार्यकर्ता को सम्मान देना, उनका अधिकार सुरक्षित रखना ही जिम्मेदारी होती है. चुनौती तो बड़ी होती है, लेकिन इससे डरने वाला सफल नहीं होता. पहले का तो पता नहीं, लेकिन अब सब ठीक होगा.

सवाल: सरकार और संगठन का तालमेल कैसे बैठा पाएंगे?
जवाब: सरकार और संगठन दोनों में काम कर चुका हूं. दोनों को समझता हूं. इसके लिए मजबूती से काम करूंगा. राजस्थान में कांग्रेस बहुत मजबूत है. कोई कमजोर नहीं है. दिग्गज टीम है. सरकार बेहतर कार्य करेगी और संगठन अपना अच्छा कार्य करेगा. 

सवाल: यहां जो 'कोल्डवार' चल रहा है उससे कैसे निपटेंगे?
जवाब: आने के बाद देखूंगा. अभी कुछ नहीं कह सकता. 

सवाल: 2023 में सरकार की वापसी को लेकर क्या कहना है ?
जवाब: कोई चुनौती नहीं है.? दिल के मुताबिक कांग्रेस चलेगी तो सब ठीक रहेगा. दिमाग कहीं और रहेगा तो काम ठीक नहीं होगा. मैं तो प्रभारी बनकर नहीं बल्कि कार्यकर्ता बनकर आऊंगा. सभी लीडर से मिलूंगा, उनसे बात करूंगा और सभी मसलों को समझूंगा. वर्ष 2023 को लेकर कोई परेशानी नहीं है. हर कांग्रेसी को आगे बढ़ाया जाएगा. चाहे छोटा हो या बड़ा हो सबको साथ लेकर चलना है. संगठन मजबूत होता है तभी सरकार बनेगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Congress: कौन हैं राजस्थान कांग्रेस के नए प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री बनते-बनते ऐसे चूक गए थे

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget