एक्सप्लोरर

Sidharth Kiara Marriage: जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सिद्धार्थ-कियारा लेंगे सात फेरे, दूल्हे राजा हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट

बॉलीवुड कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी शादी के लिए जैसलमेर पहुंच गए हैं. शनिवार शाम को सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने परिवार के साथ जैसलमेर एयरपोर्ट पर नजर आए. इस दौरान वे काफी खुश दिखाई दिए.

Sidharth-Kiara Wedding: बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पश्चिमी राजस्थान के धोरों की धरती जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करने जा रहे हैं. दोनों की शादी में कुछ ही समय बचा हैं.  बता दें कि कपल की शादी की सारी रस्में होटल सूर्यगढ़ पैलेस में निभाई जाएंगी. कियारा-सिद्धार्थ की शादी के लिए होटल सूर्यगढ़ पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है. यह जोड़ी शेरशाह फिल्म से चर्चा में आई थी.
 
लाखो फैंस के दिलों पर राज करने वाली इस जोड़ी की शादी के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं. जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ पैलेस में बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा वैदिक मंत्रों के मंत्रोच्चार के साथ अग्नि के सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधेगे. आज हल्दी की रस्म, मेहंदी की रस्म और संगीत की रस्म निभाई जाएगी. कल यानी 6 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे. 
 
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा
शादी की तैयारियों के लिए पहले दुल्हन कियारा आडवाणी अपने परिवार के साथ जैसलमेर पहुंची उसके बाद कियारा आडवाणी के दूल्हे राजा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपने परिवार के साथ जैसलमेर एयरपोर्ट से सीधे वेडिंग डेस्टिनेशन पहुंचे, जहां पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का जोरदार स्वागत किया गया. जैसलमेर एयरपोर्ट पर शनिवार शाम को दुल्हे राजा सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने परिवार के साथ नजर आए. इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ब्लैक शर्ट मैचिंग कलर पैंट और वाइट स्नीकर्स पहने हुए थे. साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ब्लैक कलर की कैप भी पहनी हुई थी. सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने परिवार के साथ जब एयरपोर्ट से बाहर निकले तो वह काफी एक्साइटेड नजर आए.
 
" rel='nofollow'>https://twitter.com/abp_karan/status/1622069596072329216?t=tPP3e2H0TTa6E0Xcuift0g&s=19[/tw]
 
कौन हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा?
सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म 16 जनवरी 1985 को देश की राजधानी दिल्ली में एक पंजाबी हिन्दू परिवार में हुआ था. सिद्धार्थ मल्होत्रा के परिवार में पिता सुनील मल्होत्रा, मां रीमा मल्होत्रा और उनका एक भाई है. सिद्धार्थ ने 18 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की थी. उसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करने का सोचा और सबसे पहले 2010 में आई फिल्म 'माई नेम इज खान' में करण जौहर के सहायक निर्देशक बने. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर की टीम में 'लैंड ऑफ द ईयर 2012' में महत्वपूर्ण भूमिका के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की थी. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कॉमेडी ड्रामा हंसी तो फंसी (2014) में कठोर अपराधी और पारिवारिक कपूर एंड सन्स (2016) जैसी कई फिल्मों में काम किया जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया.  
 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget