एक्सप्लोरर

Shrinathji Temple: राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में हैदराबाद के वैष्णव ने भेंट किया सोने का बंगला, जानें- क्या है इसके पीछे का कारण?

मंदिर के प्रेरक ललील वैरागी ने बताया कि हैदराबाद के वैष्णव तारा बेन और जयश्री शाह ने सोने का बंगला भेंट किया है. यह परिवार हर साल नाथद्वारा श्रीजी प्रभु के दर्शन करने के लिए आता है.

Shrinathji Temple: राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित श्रीनाथजी मंदिर में हैदराबाद के श्रद्धालु ने प्रभु के निधि स्वरूप मंदिर में सोने का काम किया हुआ बंगला भेंट किया है. लकड़ी के बने बंगले पर सोने की परत जड़ी हुई है. साथ ही माणक और पन्ना लगे हुए हैं. श्रद्धालु वैष्णव तारा बेन और जयश्री शाह ने इसकी कीमत नहीं बताने के लिए निवेदन किया है. आपको बता दें कि हैदराबाद के इसी श्रद्धालु ने 4 साल पहले श्रीजी में भी सोने का बंगला भेंट किया था.

श्रीजी में है इस परिवार की गहरी आस्था

मंदिर के प्रेरक ललील वैरागी ने बताया कि हैदराबाद के वैष्णव तारा बेन और जयश्री शाह ने सोने का बंगला भेंट किया है. यह परिवार हर साल नाथद्वारा श्रीजी प्रभु के दर्शन करने के लिए आता है और श्रीजी में इस परिवार की गहरी आस्था है. प्रेरक ने यह भी बताया उनसे बात होने के बाद मंदिर में नाप के अनुसार नाथद्वारा में ही लकड़ी का बंगला बनवाकर हैदराबाद भेजा गया. हैदराबाद में बंगले पर स्वर्ण की परत लगवाई गई और मंदिर में भेंट किया गया.

भेंट करने वाले श्रद्धालु ने सोने के बंगले की लगात उजागर करने से मना किया है. गोस्वामी विशाल बाबा की आज्ञा से श्रीलालन प्रभु को स्वर्ण के बंगले में विराजित कर राग भोग सेवा के लाड़ लड़ाए गए. श्रीलालन प्रभु की मुखिया भगवानदास सांचिहर, राजनीकांत सांचिहर और घनश्याम सांचिहर ने श्रृंगार धराया.

विशेष आयोजनों पर इसमें ठाकुरजी को किया जाएगा विराजमान

उन्होंने यह भी बताया कि निधि स्वरूप श्रीनवनीतप्रियाजी को हवेली में होने वाले उत्सव या अन्य विशेष महोत्सव में ठाकुरजी को इसमें विराजमान करेंगे. इसके अलावा बंगले की पैकिंग कर भंडारण में सुरक्षित रख देंगे.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan Panchayat Samiti Election: पंचायत समिति सदस्यों के लिए 1,946 उम्मीदवार, जानिए मतदान से जुड़ी अन्य बातें

Jodhpur News: जोधपुर में दिनदहाड़े 10 लाख से अधिक के सोने के गहनों की चोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget