एक्सप्लोरर

Sawai Madhopur News: खेत में काम करने गए पति-पत्नी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत, चरवाहे के साथ भेड़ें भी आईं चपेट में

Sawai Madhopur News: चौथ का बरवाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से पति- पत्नी की मौत हो गई. वहीं मित्रपुरा तहसील के गांव नानतोड़ी में भी बिजली गिरने से एक चरवाहे की मौत हो गई.

Rajasthan News: राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, प्रदेश के सवाई माधोपुर जिले में तेज बरसात ने दस्तक दी. इस बरसात ने कई घरों की खुशियां छीन ली. सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में फसल की कटाई करते समय पति-पत्नी की मौत हो गई है. वहीं दूसरी घटना में मित्रपुरा तहसील के गांव नानतोड़ी में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई. इसके साथ ही 2 दर्जन से ज्यादा भेड़ों की भी मौत हो गई.

आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत
चौथ का बरवाड़ा तहसील के गांव बगीना निवासी राजेन्द्र मीणा पुत्र हरभजन मीणा अपनी पत्नी जलेबी मीणा के साथ गांव के पास ही अपने खेत में फसल की कटाई करने गए थे. अचानक मौसम का मिजाज बदला और बरसात शुरू हो गई. बरसात से बचने के लिए दोनों पति-पत्नी एक झाड़ी के नीचे आकर खड़े हो गए. तभी जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई. राजेंद्र मीणा और जलेबी मीणा के 3 बच्चे है. जिनमें 2 लड़कियां और एक लड़का है. सबसे बड़ी लड़की 15 साल और छोटी 13 साल की है वहीं लड़का अभी 10 साल का है.

पति-पत्नी पर जैसे ही बिजली गिरी आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग उन्हें उठाकर चौथ का बरवाड़ा के सरकारी अस्पताल में लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. परिजनों की रिपोर्ट देने के बाद पुलिस द्वारा दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया.

‘सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे विधायक’
बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक जीतेन्द्र गोठवाल भी चौथ का बरवाड़ा अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधवाया. वहीं सवाई माधोपुर के मित्रपुरा तहसील के गांव नानतोड़ी के जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से एक चरवाहे और लगभग 2 दर्जन से अधिक भेड़ों की मौत हो गई. चरवाहा धन्ना लाल मीणा रोजाना की तरह जंगल में भेड़ चराने गया था, लेकिन अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और आकाशीय बिजली गिरने से धन्नालाल मीणा की मौके पर ही मौत हो गई. इसके साथ ही लगभग 2 दर्जन से अधिक भेड़ों की भी मौत हो गई.सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अस्पताल पहुंचाया.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: 'मुगलों की वजह से बदली शादी में सात फेरों की परंपरा', BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget