एक्सप्लोरर

Rajasthan: सवाई माधोपुर में बारिश में बह गई जिला अस्पताल की पक्की सड़क, क्वालिटी पर उठे सवाल

Rajasthan News: तेज बारिश में सवाई माधोपुर के निर्माणाधीन जिला अस्पताल की RCC सड़क करीब 10 फीट तक बह गई. सड़क बहने, बेसमेंट में पानी भरने से अस्पताल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं.

सवाई माधोपुर जिले में मंगलवार देर रात हुई जोरदार बारिश ने सरकारी निर्माण कार्यों की पोल खोल दी. शहर के निर्माणाधीन 300 बेड के जिला अस्पताल कैंपस में बनाई गई RCC पक्की सड़क करीब 10 फीट तक पानी में बह गई. यह सड़क अस्पताल के मेन गेट से इमारत के अंदर तक जाने का रास्ता थी. सड़क के बह जाने से अब कैंपस के अंदर तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं बचा है.

कुछ महीने पहले ही बनी थी सड़क

तेज बारिश के बाद आसपास के तालाबों और नालों का पानी सड़कों पर बहने लगा. पानी का बहाव इतना तेज था कि उसने कई जगहों पर सड़कों, पुलियों और रास्तों को तबाह कर दिया. अस्पताल परिसर भी इसकी चपेट में आ गया. जो सड़क कुछ महीने पहले बनी थी, वो पानी के बहाव में इस तरह बह गई जैसे मिट्टी की हो.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर अस्पताल अभी शुरू हो गया होता और इस रास्ते से एंबुलेंस या मरीजों को ले जाया जा रहा होता, तो बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाती.

इस हादसे ने अस्पताल निर्माण में भ्रष्टाचार और घटिया क्वालिटी के इस्तेमाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं. माना जा रहा है कि सड़क बनाने में सही मटेरियल नहीं लगाया गया, तभी ये बारिश में टिक नहीं सकी.

अस्पताल के बेसमेंट में भरा पानी

सिर्फ सड़क ही नहीं, अस्पताल के बेसमेंट में भी कई फीट तक पानी भर गया है, जिससे इमारत की नींव को भी नुकसान पहुंच सकता है. सवाल ये भी उठ रहे हैं कि बारिश से बचाव की कोई व्यवस्था पहले से क्यों नहीं की गई.

जिला प्रशासन ने फिलहाल मौके पर इंजीनियरों की टीम भेजने और रिपोर्ट तैयार करने की बात कही है, लेकिन स्थानीय लोग अब खुली जांच की मांग कर रहे हैं.

बारिश ने एक बार फिर सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अगर अब भी सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में ऐसे हादसे आम हो सकते हैं.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget