एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'स्कूल भवन खतरे में तो तुरंत लगाओ ताला', शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दिए आदेश

Rajasthan News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि जर्जर हालत वाले क्लासरूम में ताला लगाएं. उन्हें सील करें और जरूरत हो तो स्कूलों में छुट्टी कर दें. बच्चों की जान से कोई खतरा न लें.

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राज्य के शिक्षकों और विद्यालय प्रशासन को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि खराब हालत में मौजूद कक्षाओं को तुरंत बंद कर दिया जाए. उन्होंने कहा, 'जो भी क्लासरूम बेहतर स्थिति में ना हो, उनमें ताला लगा दिया जाए. उन्हें सील कर दिया जाए और स्कूलों में छुट्टी कर दी जाए. बच्चों की जिंदगी से कतई खिलवाड़ ना किया जाए. बच्चों की जिंदगी से खतरा लेने से अच्छा है कि स्कूलों को कुछ दिन के लिए बंद रखा जाए.'

भारी बारिश से बिगड़े हालात

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण नदियां-नाले उफान पर हैं और कई गांवों में पानी भर गया है. ऐसी स्थिति में स्कूलों की इमारतों में भी पानी घुसने की संभावना है. उन्होंने कहा, 'अभी अतिवृष्टि हो रही है. इसके कारण से नदी नाले उफान पर हैं. कई स्थानों पर तो गांव में भी पानी बह रहा है. कई जगह मकान में पानी घुस रहा है. ऐसा हुआ कई जगह पर स्कूल की बिल्डिंग में भी पानी घुस गया होगा.'

खतरनाक कमरों को करें सील

मदन दिलावर ने शिक्षकों से कहा, 'जो कमरा आपको जर्जर लगता है, ऐसा लगता है इसमें नुकसान हो सकता है, उसको तुरंत प्रभाव से सील कर दें. यानी लाल क्रॉस लगा दें, ताला लगा दें. उसमें बच्चों को नहीं बिठाए ना ही हमारे विद्यालय परिवार का कोई भी व्यक्ति इसमें बैठे.'

उन्होंने आगे कहा, 'जहां शिक्षकों को लगता है कि पूरा स्कूल जो छोटा स्कूल है, तो अनुमति लेकर छुट्टी कर सकते हैं. लेकिन सक्षम अधिकारी से फोन पर सूचित करके और अनुमति ले सकते हैं.'

सीएम ने दी है मरम्मत के लिए धनराशि

शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता दी है. उन्होंने बताया कि मैं आपको जानकारी दे दूं. मुख्यमंत्री ने उदार हृदय से और विद्यालयों की मरम्मत के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई है. मैं समझता हूं आने वाले समय में अब कोई भी विद्यालय ऐसा नहीं रहेगा जो जर्जर है या मरम्मत मांगता है.'

सावधानी ही बचाव का रास्ता

शिक्षा मंत्री ने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि चाहे छुट्टी हो या न हो, हर स्कूल प्रशासन को सावधानी बरतनी होगी. उन्होंने कहा कि 'जहां छुट्टी नहीं की वहां भी हमको सावधानी बरतने की जरूरत है. जांच छुट्टी कर दी है. वहां भी सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि बिल्डिंग जब छुट्टी से जब जाएंगे तो पहले उसको पूरी तरह से देखें. तभी उस बिल्डिंग में बच्चों को प्रवेश कराएं अन्यथा प्रवेश ना कराएं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget