एक्सप्लोरर

सचिन पायलट का जन्मदिन कल, जयपुर या टोंक नहीं बल्कि यहां मनाएंगे बर्थडे, खास है वजह

Sachin Pilot Birthday: अब तक सचिन पायलट अपना जन्मदिन 'सेवा भावना दिवस' के रूप में मानते आए हैं और अधिकांश जन्मदिन जयपुर में ही मनाते रहे हैं.

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट रविवार (7 सितंबर) को अपना जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. हर बार की तरह हजारों समर्थक तैयारी में जुटे हुए हैं और धूमधाम से जन्मदिन मनाने की तैयारी जारी है. लेकिन इस बार जन्मदिन जयपुर या टोंक में नहीं मेवाड़ की धरती पर मनाया जाएगा.

दरअसल, इस बार सचिन पायलट सांवलिया सेठ मंदिर चित्तौड़गढ़ में अपना जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. पायलट दिल्ली से कल सुबह उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर वहां से सड़क मार्ग से सीधा सांवलिया सेठ पहुंचेंगे.

जन्मदिन के बहाने

मेवाड़ की धरती पर सचिन पायलट जन्मदिन के बहाने शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है. मेवाड़ की धरती का अपना एक इतिहास रहा है और इस धरती से क्या सचिन पायलट भी एक सियासी संदेश देना चाहते हैं. इस इलाके में कांग्रेस के बड़े नेताओं में सीपी जोशी का नाम आता है, लेकिन अब सचिन पायलट इस इलाके में अपनी पेठ जमाना चाहते हैं. इसीलिए उन्होंने इस बार अपने जन्मदिन के लिए मेवाड़ की धरती को चुना.

क्यों अहम है मेवाड़?

बता दें कि यहां में उदयपुर, चित्तौड़, राजसमंद, भीलवाड़ा क्षेत्र के गुर्जर और जाट वोटर पर पकड़ बनाने की यह पहली कोशिश है. हालांकि अब देखना होगा आने वाले दिनों में सचिन पायलट इस इलाके में किस तरह सक्रिय रहते हैं.

सचिन पायलट के नजदीक माने जाने वाले विधायक रामनिवास गावड़िया, विधायक अभिमन्यु पूनिया, विधायक मुकेश भाकर, पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर, पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मुकुल खीचड़ समेत कई नेता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटे हुए हैं.

जयपुर में मनाते आए हैं जन्मदिन

हालांकि अब तक सचिन पायलट अपना जन्मदिन 'सेवा भावना दिवस' के रूप में मानते आए हैं और अधिकांश जन्मदिन जयपुर में ही मनाते रहे हैं, लेकिन इस बार सांवलिया सेठ मंदिर में जन्मदिन मनाने जा रहे हैं.

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget