एक्सप्लोरर

'मेरी जान को खतरा हुआ तो सचिन पायलट जिम्मेदार होंगे', राजस्थान बीजेपी प्रभारी ने ऐसा क्यों कहा?

Rajasthan Politics: बीजेपी की राजस्थान इकाई के प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में अगर उनकी जान को कोई खतरा हुआ तो उसके लिए सचिन पायलट जिम्मेदार होंगे.

Rajasthan BJP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में रहने के दौरान अगर उनकी जान को कोई खतरा हुआ तो इसके लिए कांग्रेस नेता सचिन पायलट जिम्मेदार होंगे. अग्रवाल ने अपने बयानों को लेकर मंगलवार को राजस्थान में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही.

अग्रवाल ने कहा, ''अगर राजस्थान में रहते हुए मेरी जान को जरा सा भी खतरा हुआ तो मैं इसके लिए सिर्फ सचिन पायलट को जिम्मेदार मानूंगा.''

पायलट समेत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अग्रवाल की टिप्पणियों व उसके बाद हुए विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, ''राजनीति में अपनी विरोधी ताकतों को हम कमजोर नहीं बताएंगे तो क्या उन्हें 'दारा सिंह पहलवान' बताएंगे?''उन्होंने कहा कि सचिन पायलट का एक समय था जो खत्म हो गया है और अब राजस्थान में भाजपा का राज है.

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अग्रवाल के बयानों पर विरोध जताते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उदयपुर में हवाई अड्डे के बाहर अग्रवाल को काले झंडे दिखाए.अग्रवाल ने कहा कि अगर ऐसी हरकत दोबारा होती है, तो भाजपा कार्यकर्ताओं की भी अपनी सीमाएं हैं.

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनकी कार के आगे बैठकर उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की. अग्रवाल की कार पर काली स्याही भी फेंकी गयी. कांग्रेस विधायक और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने जयपुर में कहा कि अग्रवाल के खिलाफ विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक वह कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बयानों के लिए माफी नहीं मांग लेते.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जयपुर सहित पूरे राजस्थान में अग्रवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए. हाल ही में अपने टोंक दौरे के दौरान अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने दंगों की राजनीति की. अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता सत्ता के भूखे हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि पायलट का समय अब चला गया है.

इसे भी पढ़ें: अस्पतालों के चप्पे-चप्पे पर नजर, MP में डॉक्टर-स्टाफ की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, सरकार ने जारी किए ये आदेश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget