एक्सप्लोरर

अस्पतालों के चप्पे-चप्पे पर नजर, MP में डॉक्टर-स्टाफ की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, सरकार ने जारी किए ये आदेश

MP News: मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों और नर्स समेत अन्य स्टाफ की सुरक्षा के लिए आदेश जारी किए हैं.

Kolkata Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आरजी कर अस्पताल मामले को लेकर मध्य प्रदेश के सभी चिकित्सक सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस मुद्दे पर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई है. अब इस मामले में मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है. एमपी सरकार ने स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा के लिए नौ उपायों के आदेश जारी किए हैं, ताकि डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

इसमें चिकित्सकों को कानूनी संरक्षण, सुरक्षा समितियों का गठन, प्रवेश नियंत्रण, बिजली, परिवहन, नाइट ड्यूटी में सुरक्षा, सीसीटीवी, पुलिस गश्त, नियंत्रण कक्ष, पुलिस से समन्वय और यौन उत्पीड़न रोकथाम समितियों का संचालन शामिल हैं.

दरअसल पश्चिम बंगाल में कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना के बाद से ही मध्य प्रदेश के सभी चिकित्सक सरकार से सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार और काम करने की बात कही थी.

स्वास्थ्य संस्थाओं में नौ सुरक्षा उपायों को लेकर सरकार ने आदेश जारी किए हैं. चिकित्सकों को प्राप्त कानूनी संरक्षण का प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शन किया जाए. सुरक्षा और हिंसा रोकथाम के लिए समितियों का गठन किया जाए.

स्वास्थ्य संस्थाओं में लोगों के प्रवेश पर नियंत्रण लगाने, पास नीति का कड़ाई से पालन करने, चिकित्सा कर्मियों के लिए सुरक्षा प्रावधान जैसे बिजली की व्यवस्था, परिवहन और नाइट ड्यूटी में विशेष सावधानी अपनाई जाए. परिसरों में लाइट की और सीसीटीवी की व्यवस्था पूरी तरह सही कर समीक्षा की जाए, जरूरत लगे तो बढ़ाई जाए.

स्थानीय पुलिस रात्रि सुरक्षा गश्त बढ़ाए. साथ ही 24×7 सुरक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित की जाए. पुलिस के साथ समन्वय और संवाद हो. अस्पताल में उपयुक्त स्थानों पर अधिकारियों के फोन नंबर उपलब्ध किए जाएं. यौन उत्पीड़न घटनाओं की रोकथाम के लिए गठित आंतरिक समितियां का बेहतर संचालन किया जाए.

ये भी पढ़ें: छुट्टी पर रहे सफाई कर्मी तो कलेक्टर, कमिश्नर और महापौर ने उठाई झाड़ू और शहर किया साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget