एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'दुर्भाग्य से हम राजस्थान जीत नहीं पाए लेकिन...', अशोक गहलोत को लेकर भी सचिन पायलट ने दिया बयान

Sachin Pilot News: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि देश नारों पर नहीं नीतियों पर चलता है. अशोक गहलोत से रिश्ते को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं अतीत में जाना नहीं चाहता हूं.

Sachin Pilot On Rajasthan Election Defeat: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान चुनाव में मिली हार को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने साफ तौर से कहा है कि अपनी हार को स्वीकार करना कोई कमज़ोरी नहीं है. हम मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में चुनाव हारे हैं लेकिन हम बाकी कई दूसरे स्टेट में जीते भी हैं. उन्होंने कहा कि हम हिमाचल जीते हैं, तेलंगाना और कर्नाटक में भी पार्टी को जीत मिली है. उन्होंने कहा कि हर राज्य में अलग-अलग परिस्थितियां होती हैं. राजस्थान में हार का जो अंतर है वो एक या डेढ़ फीसदी का है. छत्तीसगढ़ में हम हारे लेकिन बीजेपी और कांग्रेस के बीच वोट शेयर में 1 फीसदी का ही अंतर है.

न्यूज 18 से बातचीत में सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा, "तीस साल से हम दोबारा कभी राजस्थान में जीत ही नहीं पाए. इस बार लगा था कि मेहनत करके चुनाव में जीत हासिल कर सकते हैं लेकिन दुर्भाग्य से वो हो नहीं पाया. हालांकि उन्होंने बताया कि पार्टी का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा और हम सभी मिलकर अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं. उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस ने बीजेपी या दूसरे दलों को हराने की क्षमता है." 

अशोक गहलोत से रिश्ते पर क्या बोले पायलट?

सचिन पायलट ने कहा, "I.N.D.I.A गठबंधन में हर दल का महत्व है. देश नारों पर नहीं नीतियों पर चलता है. अशोक गहलोत से रिश्ते को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं अतीत में जाना नहीं चाहता हूं. किसने क्या कहा और क्या बोला. किस क्षमता का प्रयोग किया. वो सभी बातें पुरानी हो गई हैं. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भूलो और माफ करो और आगे बढ़ो. हमने देश हित और पार्टी के हित में कहा था कि अगर हम चुनाव जीतते हैं तो बीजेपी को रोक पाएंगे."

'राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन ठीक रहा'

पायलट ने ये भी कहा कि हमारी पार्टी के लिए चुनाव जीतना बहुत ही अहम है. तीस साल से हम दोबारा कभी राजस्थान में जीत ही नहीं पाए. इस बार लगा था कि मेहनत करके चुनाव में जीत हासिल कर सकते हैं. दुर्भाग्य से वो हो नहीं पाया. फिर भी हम ये मानते हैं कि राजस्थान में कांग्रेस का परफॉरमेंस ठीक है. हमारे 70 विधायक जीतकर आए. जो हो गया वो पीछे निकल गया अब आगे लोकसभा का चुनाव है. उसके लिए हमलोग मजबूती से मिलकर तैयारी कर रहे हैं. 

दरकिनार किए जाने पर क्या बोले सचिन पायलट?

खुद के दरकिनार किए जाने के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि कोई किसी को दरकिनार नहीं कर सकता है. कोई न अकेले चुनाव जीता सकता है और न हरवा सकता है. जीत भी पार्टी और टीम की होती है और हार भी पार्टी और टीम की होती है. मैं मानता हूं कि इस बार अगर हम कुछ अलग करके देखते तो शायद चुनाव जीत सकते थे. 

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Election 2024: अजमेर संभाग की ये सीट मानी जाती है BJP का गढ़, साल 2014 से लहरा रहा भगवा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget