एक्सप्लोरर

'कांग्रेस ने कर्मठ नेता खोया है', विधायक जुबेर खान के निधन पर सचिन पायलट ने जताया दुख

Zubair Khan Death: रामगढ़ के कांग्रेस विधायक जुबेर खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका पिछले साल लीवर ट्रांसप्लांट किया गया था. उनके निधन की जानकारी उनकी पत्नी साफिया खान ने दी है.

Sachin Pilot on Zubair Khan Demise: कांग्रेस विधायक जुबेर खान (Zubair Khan) के निधन पर सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने दुख जताया है. जुबेर खान की पत्नी और पूर्व विधायक शाफिया जुबेर खान ने सोशल मीडिया पर सुबह-सुबह इसकी जानकारी दी. सचिन पायलट ने इस घटना पर कहा, "आज कांग्रेस पार्टी ने अपना एक कर्मठ नेता खोया है और जुबेर का असामयिक निधन हमारे लिए भी एक निजी क्षति है."

उधर, शाफिया जुबेर ने 'एक्स' के जरिए सुबह दुखद समाचार दिया और लिखा, ''आप सभी को दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है आदरणीय जुबेर ख़ान जी का इंतक़ाल हो गया है, जुबेर जी ने आज (14 सितंबर 2024) को प्रातः 5:50 बजे अंतिम सांस ली.'' 

'जुबेर राजीव गांधी की नीतियों से थे प्रभावित' - सचिन पायलट
शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए सचिन पायलट ने शाफिया को टैग करते हुए 'एक्स' पर लिखा, ''विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जुबेर खान जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं. उन्होंने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की. एनएसयूआई और भारतीय युवा कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदों पर रहकर छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाते रहे. अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पूरी लगन और निष्ठा के साथ किया और जनता ने भी उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया.''

सचिव ने आगे लिखा, ''पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की नीतियों और दूरदर्शिता से वे सदैव प्रेरित रहे और उनके मधुर संबंध राजनीतिक और निजी जीवन में एक अमिट छाप छोड़ गए. आज कांग्रेस पार्टी ने अपना एक कर्मठ नेता खोया है और जुबेर जी का असामयिक निधन हमारे लिए भी एक निजी क्षति है. सफिया जी एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं.''

रामगढ़ के विधायक जुबेर खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे. डेढ़ साल पहले जुबेर खान का लीवर ट्रांसप्लांट हुआ था. वहीं, जुबेर खान के निधन  से राजस्थान की छह विधानसभा सीटें खाली हो गई थीं और उनके निधन से रामगढ़ सीट भी खाली हो गई है.

ये भी पढ़ें- राजस्थान: अलवर के रामगढ़ से कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन, डेढ़ साल से चल रहे थे बीमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर निकाय चुनाव में BAP-BTP की एंट्री, BJP-कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किल!
डूंगरपुर निकाय चुनाव में BAP-BTP की एंट्री, BJP-कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किल!
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget