एक्सप्लोरर

राजस्थान: अलवर के रामगढ़ से कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन, डेढ़ साल से चल रहे थे बीमार

MLA Zubair Khan: राजस्थान में कांग्रेस विधायक जुबेर खान का डेढ़ साल पहले लीवर ट्रांसप्लांट हुआ था. अलवर के पास अपने फार्म हाउस में उन्होंने अंतिम सांस ली.

MLA Zubair Khan Demise: राजस्थान में कांग्रेस विधायक जुबेर खान का शनिवार (14 सितंबर) को निधन हो गया. सुबह 5.50 पर उन्होंने अपने फार्म हाउस में अंतिम सांस ली. अलवर के रामगढ़ से कांग्रेस विधायक जुबेर खान पिछले डेढ़ साल से बीमार चल रहे थे. 15 दिन पहले ही डॉक्टर्स ने जवाब दे दिया था. शनिवार की ही शाम 5:50 पर उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

जुबेर खान का जन्म 1 अगस्त 1962 को हुआ था. वे राजस्थान कांग्रेस के मजबूत नेता थे और चार बार विधायक रह हैं. जुबेर खान साल 2018 में मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष भी चुने गए थे. इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी साफिया को चुनाव लड़ाया था, जिसमें साफिया को 11 हजार से अधिक मतों से जीत मिली थी. हालांकि, साल 2023 में खुद जुबैर ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा. उन्हें 20 हजार से अधिक मतों से जीत मिली थी लेकिन उनकी तबीयत तभी खराब बताई जा रही थी. अब उनका निधन हो गया है. जुबैर राजस्थान कांग्रेस में अपना बड़ा कद रखते थे. उनको संगठन में कई जिम्मेदारी मिल चुकी हैं.

कुछ ऐसा रहा विधानसभा का सफर
जुबैर खान साल 1990, 1993 और 2003 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे. वहीं, साल 1998, 2008 और 2013 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन बीजेपी के ज्ञानदेव आहूजा ने उन्हें हरा दिया था. जुबैर अलवर जिले में कांग्रेस के मजबूत स्तंभ थे. 61 साल की उम्र तक उन्होंने कांग्रेस में एनएसयूआई से लेकर कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव तक सफर तय किया है. यूपी में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी दी गई थी. जामिया मिलिया इस्लामिया के जुबैर खान छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

कैसा रहा पिछला चुनाव
अलवर की रामगढ़ विधान सभा चुनाव में वर्ष 2023 में कांग्रेस के जुबैर को जीत मिली थी. इस सीट पर एसपीकेआर के सुखवंत दूसरे नंबर पर रहे थे. जबकि, भाजपा के जय आहूजा तीसरे स्थान पर रहे. बसपा चौथे स्थान पर रही. इस तरह से यहां पर कांग्रेस को बड़ी लीड मिली थी. चौथी बार जुबैर को विधायक बनने का अवसर मिला था.

यह भी पढ़ें: ‘बीजेपी सरकार में जल्द बिखराव...’, सचिन पायलट का भजनलाल शर्मा सरकार पर बड़ा निशाना

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका की दो टूक, 'अभी तक इसमें...'
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका बोले, 'सजा पर ज्यादा फोकस'
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget