एक्सप्लोरर

Rajasthan News: रामलला के दर्शन के लिए राजस्थान के 7 संभागों से मिलेगी रोडवेज बस की सुविधा, कब और किस रूट से चलाई जाएंगी बसें?

Ram Mandir News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए सात संभाग मुख्यालय से अयोध्या तक रोडवेज बस शुरू करने की घोषणा की है.

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद रामलला के दर्शन के लिए देश के कोने - कोने से श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं. अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके भी सरकार द्वारा इंतजामात किए जा रहे हैं.

केंद्र सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जहां हजारों की संख्या में ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है. अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं. अधिक संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग द्वारा अयोध्या रेलवे स्टेशन को नया रूप दिया है साथ ही रेलवे विभाग स्पेशल ट्रेन के साथ ही रेलवे का खानपान और टिकटिंग विभाग भी 22 जनवरी रामलला प्राणप्रतिष्ठा से लेकर लगभग 15 दिनों तक रात - दिन 24 घंटे सेवाएं प्रदान कर रहा है. 

मुख्यमंत्री ने की रोडवेज बस सेवा की घोषणा 
 
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी प्रदेश के राम भक्त श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए राजस्थान के सात संभाग मुख्यालय से अयोध्या तक रोडवेज बस शुरू करने की घोषणा की है. बताया जा रहा कि 1 फरवरी से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू हो जाएगी. रोडवेज प्रशासन द्वारा अयोध्या के लिए बस चलाने की पूरी तैयारी कर ली है. रोडमैप के साथ किराया सूची भी बना ली गई है. रोडवेज मुख्यालय से टाइम टेबल तय होना है. 
 
तीन रूटों से होकर जाएगी अयोध्या के लिए बस 
 
राजस्थान से अयोध्या के लिए जाने वाली बसों  को तीन रूटों से भेजा जाएगा. राजस्थान से सातों संभागों से चलने वाली रोडवेज बस भरतपुर से होकर जाएगी. इस तरह भरतपुर से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को सात बसों की सुविधा मिलेगी. रोडवेज मुख्यालय से यह तय होगा कि कौनसी बस  किस रुट से होकर जाएगी. 
 
यह रहेंगे तीन रूट
राजस्थान से अयोध्या को जाने वाली रोडवेज बसों के लिए तीन रूट तय किये गये हैं. पहला रूट भरतपुर से बस रवाना होकर हो कर आगरा से होते हुए एक्सप्रेस - वे से होकर सैफई कट, कन्नौज ,लखनऊ ,बाराबंकी और फ़ैजाबाद होकर अयोध्या पहुंचेगी. दूसरा रूट भरतपुर से बस रवाना होकर आगरा, देओली, फतेहाबाद, तिवरिया, बाह,जैतपुर, इटावा, ओरैया, कानपूर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी होकर अयोध्या पहुंचेगी. तीसरा रूट भरतपुर से बस रवाना होकर आगरा, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी ,बेवर, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और फ़ैजाबाद होकर अयोध्या पहुंचेगी. 
    
क्या कहना है मुख्य प्रबंधक का   
भरतपुर रोडवेज बस डिपो के मुख्य प्रबंधक शक्ति सिंह नागर ने बताया है कि अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए प्रदेश के सातों संभाग से बस चलेगी. सभी सातों बसें भरतपुर होकर जाएगी इस तरह भरतपुर से अयोध्या रामलला के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को सात बस की सेवा मिलेगी . सभी बसों का रूट और किराया सब तय कर लिया है जैसे ही रोडवेज मुख्यालय से आदेश मिलेगा अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू कर दी जाएगी.  
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget