एक्सप्लोरर

Rising Rajasthan Summit: जयपुर में उद्योगपतियों का लगा जमावड़ा, PM मोदी ने की समिट की शुरुआत

Rising Rajasthan: जयपुर में आज से तीन दिवसीय राइजिंग राजस्थान शिखर सम्मेलन शुरू हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर जोर दिया.

Rising Rajasthan Summit: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज (9 दिसंबर) से तीन दिवसीय राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की शुरुआत हो गई है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर एक्सिबिशन कन्वेंशन सेंटर सीतापुरा (JECC ) में समिट का उद्घाटन कर दिया है, जहां पर पीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया. 

यहां पीएम मोदी ने बारीकी से चीजों को देखा. पीएम के साथ राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा मौजूद रहे. इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी साथ दिखे. जयपुर में अब तीन दिन तक उद्योगपतियों का जमावड़ा बना रहेगा. 

सीएम भजनलाल शर्मा ने दिया निवेश पर जोर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजस्थान की औद्योगिक समृद्धि की आधारशिला है. राजस्थान में मिनरल्स, प्राकृतिक गैस, पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा, ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं. 

उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट के आयोजन में सीआईआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही निवेशकों और राज्य सरकार के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है. इन्होंने अपने संगठनात्मक कौशल से इस समिट को एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना दिया है, जहां विचारों का आदान-प्रदान, साझेदारी और भविष्य के विकास की एक मजबूत नींव रखी जा रही है.

30 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट में अब तक 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि के एमओयू किए जा चुके हैं. जो राज्य में निवेशकों के अद्वितीय एवं नवीन विश्वास का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए पॉलिसी फ्रेमवर्क में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए हैं. 

कुछ समय पहले लांच की गई रिप्स 2024 के बाद नौ और नीतियां 4 दिसम्बर को लांच की हैं. 53 हजार किलोमीटर लंबी सड़कें, 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे तथा ऊर्जा के क्षेत्र में 30 गीगावाट से 5 वर्षों में 125 गीगावाट के लक्ष्य को सामने रखकर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं .
 
पांच नए औद्योगिक क्षेत्रों का हुआ विस्तार
पांच नवीन औद्योगिक क्षेत्रों सत्तासर जिला-बीकानेर, बलारिया जिला-सवाई माधोपुर, जटलाव जिला-सवाई माधोपुर, रामसर जिला-बाड़मेर एवं राजास जिला-नागौर का नामकरण श्रीराम जानकी औद्योगिक क्षेत्र कर इन्हें भूखंड आवंटन के लिए खोला गया है.  

8 और औद्योगिक क्षेत्रों बिचुन-जयपुर, दुब्बी-बिदरखा-सवाई माधोपुर, चडुआल-आबूरोड, झाक-सेकेंड-जोधपुर, बबाई-झुंझुनूं, गणेश्वर-सीकर, पालरा विस्तार-अजमेर एवं रामनगर थोब-बालोतरा की स्थापना का कार्य भी प्रारंभ कर दिया है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान: सिरोही में रास्ते के विवाद को लेकर भाई ने उतारा भाई को मौत के घाट, पुलिस ने दबोचा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget