एक्सप्लोरर

रविंद्र सिंह भाटी को मिली धमकी तो भजनलाल शर्मा सरकार ने उठाया बड़ा कदम, सुरक्षा में तैनात रहेंगे इतने जवान

Ravindra Singh Bhati News: पिछले दिनों निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी मिली थी. इसके बाद उनकी सुरक्षा की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया.

Ravindra Singh Bhati Security: राजस्थान के बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सरकार ने सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है. दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार धमकियों मिल रही थीं.

इसको लेकर मारवाड़ राजपूत महासभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खंगठा के नेतृत्व में लोगों ने रैली निकाली और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया. उसके बाद राजस्थान सरकार ने निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया. उन्हें दो PSO देने का फैसला किया गया है.

रविंद्र सिंह भाटी को किसने दी धमकी?

रोहित गोदारा के नाम से सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. उसके बाद रोहित गोदारा ने बयान जारी करके कहा था कि ना तो हमारे द्वारा रविंद्र सिंह भाटी को धमकी दी गई है, और ना ही इस मामले से हमारा कोई लेना-देना है. हालांकि बाड़मेर पुलिस ने सोशल मीडिया पर गोदारा के नाम से धमकी देने वाले बालोतरा के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को मिल रही धमकियों की वजह से बाड़मेर जोधपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में राजपूत समाज की ओर से भाटी की सुरक्षा देने की मांग को लेकर ज्ञापन दिए जा रहे थे.

ज्ञापन में की गई मांग

ज्ञापन में बताया गया था कि करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी को धमकी मिलने के बावजूद सुरक्षा नहीं देने पर उनकी हत्या कर दी गई थी. इसलिए भाटी को सुरक्षा प्रदान की जाए. अब सरकार ने गृह विभाग से उच्च स्तर पर भाटी को सुरक्षा देने को लेकर समीक्षा करने के बाद विधायक भाटी को दो PSO देना तय किया गया है.
  
राजस्थान चुनाव के दौरान बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट हॉट सीट बनी रही. इस सीट पर बीजेपी ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और सांसद कैलाश चौधरी को प्रत्याशी बनाया था.

वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले उम्मेदाराम बेनीवाल को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया. इन दोनों के सामने बाड़मेर के शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने चुनाव में ताल ठोक कर मामला रोचक बना दिया. 

कोटा में सुसाइड नोट लिखकर लापता हुई छात्रा लुधियाना में मिली, चंबल नदी से वृंदावन तक खाक छानती रही पुलिस

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं, राजस्थान पुलिस का 'शक्ति सुरक्षा अभियान' शुरू
नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं, राजस्थान पुलिस का 'शक्ति सुरक्षा अभियान' शुरू
बेघर को पक्का मकान, हर गांव में ओपन जिम, राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर BJP का घोषणा पत्र
बेघर को पक्का मकान, हर गांव में ओपन जिम, राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर BJP का घोषणा पत्र

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget