एक्सप्लोरर

कोटा में सुसाइड नोट लिखकर लापता हुई छात्रा लुधियाना में मिली, चंबल नदी से वृंदावन तक खाक छानती रही पुलिस

Kota Student: कोटा में 21 अप्रैल को कोचिंग इंस्‍टीट्यूट जाने के दौरान गायब हुई छात्रा लुधियाना में मिली. छात्रा अपने कमरे में सुसाइड नोट लिखकर गई थी, जिसमें उसने चंबल नदी में कूदने की बात लिखी थी.

Kota Girl Student: उत्तर प्रदेश की एक एनईईटी (नीट) अभ्यर्थी, जो राजस्थान के कोचिंग हब कोटा से "सुसाइड नोट" छोड़ने के बाद लापता हो गई थी, गुरुवार को लुधियाना में पाई गई.  थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी के कौशांबी की रहने वाली छात्रा कोटा में एक पीजी आवास में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी. 23 अप्रैल को अनंतपुरा थाने में उसके लापता होने की सूचना दी गई थी.

21 अप्रैल को लापता हुई थी छात्रा
21 अप्रैल को परीक्षा देने के लिए कोचिंग इंस्‍टीट्यूट गई, लेकिन लौटी नहीं. उसके परिवार के सदस्यों के कई बार कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला. मकान मालिक ने उसके लापता होने की सूचना उसके परिवार वालों को भी दी और वे उसकी तलाश में कोटा पहुंचे. कोटा छोड़ने से पहले उसने अपने कमरे में एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें चंबल नदी में कूदने की अपनी योजना बताई थी. नोट के आधार पर पुलिस ने नदी में छात्रा की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. 

लुधियाना में मिली लापता छात्रा
इस बीच, पुलिस जांच के दौरान छात्रा की नोटबुक में राधा और रानी का नाम लिखा हुआ पाया गया, जबकि जांच में पता चला कि छात्रा होली पर वृंदावन गई थी और वहां इस्कॉन मंदिर के पास रुकी थी. इसके बाद पुलिस ने दो टीमें बनाईं, जिनमें से एक चंबल में उसकी तलाश करती रही और दूसरी टीम वृंदावन चली गई। हालांकि, छात्रा दोनों जगह नहीं मिली. मंगलवार शाम को उसकी लोकेशन लुधियाना में पाई गई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम पंजाब के लुधियाना शहर पहुंची. जहां छात्रा पुलिस को मिल गई. पुलिस लुधियाना से छात्रा को कोटा लाई और उसे परिवार को सौंप दिया गया. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में छात्रा ने बताया कि पढ़ाई में मन नहीं लगने की वजह से वो यहां से चली गई थी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Lok Sabha Election 2024: भरतपुर में BJP प्रत्याशी ने प्रचार पर सबसे ज्यादा किया खर्च, जानें- अन्य उम्मीदवारों की डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget