एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर में एशिया की सबसे बड़ी मार्बल मंडी से भेजे गए हैं तराशे पत्थर, जानिए क्या है खासियत?

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी जोरशोर से जारी है. भव्य राम मंदिर के बारे में जानने को देश और विदेश में सभी लोग उत्सुक हैं.

Udaipur News: अयोध्या, राम मंदिर और 22 जनवरी, पूरे देश में हर व्यक्ति के जेहन और जुबान पर है. रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए जोरशोर से सभी तैयारियों में जुटे हैं. अयोध्या स्थित राम मंदिर में देशभर से अलग-अलग वस्तुएं पहुंच रही हैं. विशाल और भव्य राम मंदिर के निर्माण में बड़ी संख्या में तराशे हुए पत्थर लगाए जा रहे हैं. 

मंदिर निर्माण के लिए एशिया की सबसे बड़ी मार्बल मंडी से ट्राले भर-भर कर दिव्य पत्थर भेजे जा रहे हैं. ये पत्थर मंदिर में कई जगहों पर लगाया जा रहा है. ऐतिहासिक राम मंदिर की भव्यता और दिव्यता को बनाए रखने के सारे कार्य बहुत सुनियोजित ढ़ंग से किया जा रहा है. 

राम मंदिर में लग रहे मेवाड़ के पत्थर
जिस एशिया की सबसे बड़ी मार्बल मंडी की बात कर रहे हैं- वह उदयपुर और राजसमंद जिले की मंडी है. यहां से बड़ी मात्रा ने मार्बल निर्यात होता है. मेवाड़ के ही पत्थर राम मंदिर में लगाए जा रहे हैं. पत्थर को तराशने वाले मार्बल व्यवसायी आयुष खमेसरा ने बताया कि "यहां से विशाल पत्थर के ब्लॉक्स उदयपुर से भिजवाए जा रहे हैं. यह मेवाड़ के ही पत्थर हैं." 

इन जगहों पर लग रहे हैं भव्य पत्थर
मार्बल व्यवसायी आयुष खमेसरा ने बताया कि "मेवाड़ के पत्थरों को विशेष आकृतियों और डिजाइन में तराशने के बाद अयोध्या भेज रहे हैं. मंदिर में उनका इस्तेमाल गोखड़ों, तोरण, स्तंभों में किया जाएगा." उन्होंने बताया कि "रामलला के मंदिर के आर्च पर लगने वाले सभी पत्थर यहीं से जा रहे हैं. इसके अलावा मंदिर के चारों तरफ पिलर और ऊपरी भाग के दोनों तरफ भी यहीं के पत्थर का इस्तेमाल किया जा रहा है." 

200 से ज्यादा ट्राले भेज चुके हैं अयोध्या
राम मंदिर में लगे पत्थरों की सौंदर्यता बढ़ा को लेकर आयुष खमेसरा ने बताया कि पत्थर पर नक्काशी कर अयोध्या भेजने का काम लम्बे समय से चल रहा है. मंदिर में विभिन्न जगह लगाने वाले इन पत्थरों को 200 से ज्यादा ट्रालों में भरकर अयोध्या भेज चुके हैं. अभी भी काम चल रहा है और इससे भी ज्यादा संख्या में अभी भेजा जाना है." उन्होंने बताता कि "पत्थरों को तराशने का काम लगातार चल रहा है."

'दुनिया भर में भेजे जाते हैं तराशे पत्थर'
पत्थरों के कारोबार को लेकर उदयपुर मार्बल प्रोसेसर एसोसिएशन अध्यक्षय कपिल सुराणा ने बताया कि "इससे पहले लंबे समय से उदयपुर से देश और दुनिया में कच्चा माल (पत्थर) निर्यात किया जाता रहा है, हालांकि पिछले कुछ सालों में इसमें बदलावा हुआ है. अब मशीनों से पत्थर को तराशने के बाद आगे भेज रहे हैं."

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Politics: 'राजस्थान की पर्ची सरकार कहीं नहीं आ रही नजर...', कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget