एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: 'राजस्थान की पर्ची सरकार कहीं नहीं आ रही नजर...', कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बोला हमला

Congress President Govind Singh Dotasara: कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था एकदम कमजोर पड़ चुकी है. सरकार के मंत्री काम करने की जगह अनर्गल बयानबाजी कर रहे.

Congress President Govind Singh Dotasara on BJP: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार को बने हुए एक माह से अधिक समय हो गया लेकिन कोई काम नहीं किया जा रहा है. डोटासरा ने आगे कहा राजस्थान में सिर्फ युवाओं को बेरोजगार करने का कार्य किया गया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा इसके अतिरिक्त कांग्रेस सरकार की योजनाओं का नाम बदलने का ही काम किया जा रहा है.
 
बीजेपी पर निशाना साधते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, "सरकार के मंत्री काम करने की बजाए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. कोई डॉक्टर के कीड़े पड़ने की बात कह रहा है, कोई ट्रांसफर करने की बात कर रहा है. कोई कह रहा है कि बच्चे ज्यादा पैदा करो, ऐसी बयानबाजी राजस्थान सरकार के मंत्रियों द्वारा की जा रही है जबकि प्रदेश में रेप, लूट जैसी घिनौनी घटनाएं प्रतिदिन बढ़ रही है. कानून-व्यवस्था एकदम कमजोर पड़ रही है." 
 
'नहीं हो रहा है काम'
 
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, "गौशालाओं में गायें मर रही है लेकिन सरकार का उधर ध्यान नहीं है. विकास कार्यों को वर्क ऑर्डर बंद कर रोका जा रहा है. बीजेपी की ये पर्ची सरकार प्रदेश में लोगों के समक्ष अपना विश्वास खो चुकी है. सरकार का काम है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ कर माता-बहनों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए. ठंड के मौसम में परेशान गरीबों के लिए रैन बसेरे लगे, इंदिरा रसोई का नामकरण तो बदल दिया लेकिन और अधिक क्या सुविधा रसोई घर में दी जा सकती है इस पर कोई ध्यान नहीं है."
 
उन्होंने कहा कि सरकार ने एक काम नहीं किया 100 दिन के काम योजना बनाने की घोषणा की थी लेकिन किसी विभाग की कार्य योजना नहीं बनी है. ऐसा लगता है कि कार्य योजना बनाने में ही 100 दिन लग जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं सरकार नजर नहीं आ रही है. 
 
'कांग्रेस करेगी संघर्ष' 
 
लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस विधायक डोटासरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की वास्तविकता जनता के सामने आ गई है और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी प्रदेशवासी के हितों के लिए संघर्ष करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में केन्द्र से भारतीय जनता पार्टी का सफाया होगा और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी.
 
ये भी पढ़ें
 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget