एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद राजस्थान में त्योहार जैसा माहौल, CM भजनलाल ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

Ramlala Pran Pratishtha: राजस्थान के मंदिरों में भजन-कीर्तन और रामायण और सुंदरकांड का पाठ किया गया. जयपुर समेत कई शहरों में रामधुनी के साथ प्रभात फेरियां निकाली गईं.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर राजस्थान में सोमवार को त्योहार जैसा माहौल देखा गया. राज्य के सभी प्रमुख मंदिरों में सजावट के साथ ही विशेष भजन कीर्तन हुए तो लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देते नजर आए.

अयोध्या में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को की गई. इसके मद्देनजर राजस्थानभर में धार्मिक आयोजन किए गए. मंदिरों में भजन-कीर्तन और रामायण और सुंदरकांड का पाठ किया गया. जयपुर समेत कई शहरों में रामधुनी के साथ प्रभात फेरियां निकाली गईं.

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा श्योपुर-प्रतापनगर रोड स्थित देहलावास बालाजी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. वह बाद में प्रताप नगर में प्रेम मंदिर गए और उन्होंने वहां भी पूजा-अर्चना की. मंत्रियों और विधायकों ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए.

अधिकारियों के मुताबिक, भजनलाल शर्मा का आज चूरू में सालासर बालाजी मंदिर और सीकर में खाटू श्याम जी मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है. राजधानी जयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर जुलूस निकाले गए.

जैसलमेर में बीएसएफ के जवानों ने तनोट माता मंदिर में रामायण का पाठ किया. भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित इस मंदिर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों द्वारा पूजा-अर्चना की जाती है.

वहीं, लोगों ने अपने घरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया और झंडें लगाए. भगवान राम और राम मंदिर की छवि वाले भगवा रंग के झंडे घरों और दुकानों के ऊपर लहराते दिखाई दिए. अनेक लोगों ने अपने वाहनों पर भी ये ध्वजाएं लगाए.

इन झंडों की बहुत मांग थी और ये ध्वज न केवल किराना और सामान्य वस्तुओं की दुकानों पर, बल्कि सड़क किनारे भी बिक रहे थे. टोंक रोड पर किराने की दुकान के मालिक संजय गुप्ता ने बताया, "पिछले दो दिनों में लोगों ने सभी आकार के झंडे खरीदे. मांग अधिक थी और लोगों ने कई झंडे खरीदे. झंडों के साथ ही पटाखे की भी बिक्री हुई." उन्होंने कहा कि इसी तरह दिपावली जैसा जश्न मनाने के लिए लोगों ने कंदीलें भी खरीदीं.

जयपुर के अल्बर्ट हॉल में राम मंदिर की 35 फुट ऊंची झांकी बंगाल के कारीगरों ने बनाई है. प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में सोमवार शाम को अल्बर्ट हॉल में रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Ram Mandir Opening: जयपुर में भी राम मंदिर उद्घाटन की धूम, मंदिरों में पूजा-पाठ, गाड़ियों पर लगे भगवान राम और हनुमान के झंडे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jodhpur News: होली की खुशियों पर बदमाशों का साया, महिलाओं से छेड़छाड़, एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़
जोधपुर: होली की खुशियों पर बदमाशों का साया, महिलाओं से छेड़छाड़, एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़
Bharatpur News: आम से खास तक सभी रंगों में सराबोर, होली का धमाल, जिला कलेक्टर ने जनता के साथ खेली होली
आम से खास तक सभी रंगों में सराबोर, होली का धमाल, जिला कलेक्टर ने जनता के साथ खेली होली
ईरान-इजरायल वॉर में नागौर के दिलीप की मौत, ओमान के पोर्ट पर खड़ी मर्चेंट नेवी की शिप पर मिसाइल अटैक
ईरान-इजरायल वॉर में नागौर के दिलीप की मौत, ओमान के पोर्ट पर खड़ी मर्चेंट नेवी की शिप पर मिसाइल अटैक
राजस्थान में होली की धूम, CM भजनलाल शर्मा ने खेली होली, मंदिरों में उड़े अबीर गुलाल
राजस्थान में होली की धूम, CM भजनलाल शर्मा ने खेली होली, मंदिरों में उड़े अबीर गुलाल

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget