एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: जयपुर में भी राम मंदिर उद्घाटन की धूम, मंदिरों में पूजा-पाठ, गाड़ियों पर लगे भगवान राम और हनुमान के झंडे

Ram Mandir Inauguration: राजस्थान में पिछले एक महीने से राम मंदिर उद्घाटन को लेकर उत्साह था. वहीं आज सुबह से मंदिरों में पूजा-पाठ हो रहे हैं. नेता और आम लोग मंदिरों में भजन-कीर्तन कर रहे हैं.

Ramlala Pran Pratishtha: राजस्थान की राजधानी जयपुर में राम मंदिर को लेकर खूब उत्साह है. जवाहरलाल नेहरू मार्ग, टोंक रोड पर किनारे श्रीराम और हनुमान के झंडे बेचे जा रहे हैं. झंडे लेने वालों की बड़ी संख्या में लाइन लगी हुई थी. मालवीयनगर, कैलाशपुरी, सिविल लाइंस, हवामहल, झोटवाड़ा, विद्याधरनगर में कई बड़े कार्यक्रम हुए हैं. मंदिर में सुबह से भजन -कीर्तन हो रहे हैं. गोविन्द देव जी, मोती डूंगरी गणेश जी के मंदिर पर भीड़ उमड़ी रही है. कई जगहों पर रामायण के पाठ हो रहे हैं. रात में कई जगहों पर दीपक जलाकर दिवाली जैसी तैयारी है. जयपुर में वाहनों पर श्रीराम और हनुमान के झंडे लगे हुए हैं. वहीं सरकार भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. 

डिप्टी सीएम और अन्य नेताओं ने किया पूजा -पाठ 

राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने सुबह-सुबह 18वीं सदी में निर्माण की गई सीतारामद्वारा मंदिर में पूजन अर्चन किया. उन्होंने कहा कि सीतारामद्वारा की मूर्ति मेरे पूर्वज महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा अयोध्या से लायी गई थी. आज के दिन की शुरुआत करते हुए मंदिर पहुंचकर प्रभु श्री राम व माता सीता की पूजा-अर्चना कर सम्पूर्ण प्रदेश के कल्याण के लिए कामना की है. इसके बाद विद्याधर नगर के प्रसिद्ध ढेहर के बालाजी मंदिर में बैठकर अयोध्या में राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण देखा.

https://twitter.com/PandeyKumar313/status/1749375902658801859?t=h2EsWcK3fieDxFfFLWXgAQ&s=19

वहीं राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने जयपुर के चांदपोल में भगवान रामचंद्र मंदिर में दर्शन कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की है. इसके बाद अयोध्या में राम के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को डॉ. सतीश पूनियां ने जयपुर के आराध्यदेव गोविंद देवजी मंदिर में संतों, जयपुरवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण देखा. वहीं कैबिनेट मंत्री  कर्नल राज्यवर्द्धन राठौड़ ने रॉयल ग्रीन सिरसी रोड पर कार्यक्रम को देखा. 

मंदिरों में राम-राम और कई जगहों पर भंडारा

जयपुर में कई जगहों पर आज भंडारा हो रहा है. इसके साथ ही कॉलोनी हो या गांव कई जगहों पर खूब भंडारे हो रहे हैं. इसके साथ ही पार्क के मंदिरों में भगवान की पूजा अर्चना की जा रही है. इसे लेकर यहां पर जोश बना हुआ है. हर कोई उत्साहित है.

ये भी पढ़ें

Ram Mandir Opening: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंत्री मदन दिलावर ने लिया संकल्प, ये मंदिर बनने तक करेंगे एक टाइम भोजन

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget