एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: राजस्थान को मिलेगी दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, रूट से लेकर टाइमिंग के बारे में जानें डिटेल

Rajasthan: वंदे भारत के संचालन की तारीख का ऐलान हो चुका है. सात जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. इसके बाद सप्ताह में छह दिन इसका संचालन किया जाएगा.

Jodhpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 2014 में देश की सत्ता संभालते ही सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था. उनकी सरकार में देश में कई क्षेत्रों में क्रांतिकारी फैसले हुए हैं. इस नए युग के भारत का बदलता स्वरूप अब रेलवे में भी दिखने लगा हैं. राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) को दूसरी वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. 

वंदे भारत ट्रेन के संचालन की तारीख का ऐलान हो चुका है. 7 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे और 9 जुलाई से ट्रेन सप्ताह में छह दिन जोधपुर से साबरमती के लिए चलाई जाएगी. तेज रफ्तार और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से तैयार वंदे भारत ट्रेन के रैक मंगलवार शाम जोधपुर के मुख्य स्टेशन पहुंचे. डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के लिए ट्रैक सहित अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सात जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. 

सप्ताह में छह दिन चलेगी वंदे भारत
वंदे भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की दो घंटे की समय की बचत होगी. वंदे भारत में सफर करने वाले यात्री नौ जुलाई की यात्रा के लिए आईआरसीटीसी की ऐप से ऑनलाइन टिकट करवा सकेंगे. बताया जा रहा है कि टिकट विंडो सात जुलाई के बाद खोल दी जाएगी. वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी. जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन से साबरमती के लिए इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में छह दिन किया जाएगा. सोमवार से शनिवार तक यह ट्रेन चलेगी. रविवार को मेंटेनेंस के लिए ट्रेन रद्द रहेगी. 

पांच रेलवे स्टेशन्स पर रहेगा ठहराव
वंदे भारत ट्रेन के तय शेड्यूल के अनुसार, जोधपुर से साबरमती के बीच मात्र पांच रेलवे स्टेशन्स पर इसका ठहराव रहेगा. जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 6 बजे ये ट्रेन रवाना होगी. दोपहर 12:05 पर ये ट्रेन साबरमती पहुंचेगी. वहीं साबरमती से 4:45 रवाना होकर 10:45 पर भगत की कोठी पहुंचेगी. वंदे भारत ट्रेन के ठहराव के पांच स्टेशन  पाली, फालना, आबू रोड सिरोही, पालनपुर, गुजरात, मेहसाणा स्टेशन है. 

जोधपुर से साबरमती की दूरी 446 किलोमीटर हैं. वर्तमान में चलने वाली सभी ट्रेनों में से अधिकांश ट्रेनें साढ़े 7 से 8 घंटे का समय ले रही हैं. जोधपुर से साबरमती की दूरी को वंदे भारत ट्रेन 6 घंटे 5 मिनट में पूरी कर लेगी. यानी जोधपुर से साबरमती जाने में करीब दो घंटे का समय बचेगा जोधपुर से पाली अधिकांश चलने वाली ट्रेनों में एक घंटे का समय लगता है. वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस में मात्र 30 मिनट में पाली स्टेशन पहुंच जाएगी.

Rajasthan: इश्क में फरार हुईं 20 साल की टीचर- 17 साल की छात्रा, दो लड़कियों के प्यार पर लगा लव जिहाद का ठप्पा, बीजेपी का बवाल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget