एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में गर्मी के तेवर अभी से तीखे! बाड़मेर में 39.2 डिग्री पहुंचा पारा, IMD ने बताया कब बदलेगा मौसम

Rajasthan Weather: मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राजस्थान के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने आने वाले हफ्ते में मौसम के शुष्क रहने की अशंका जताई है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अभी से गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है. प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा. खासतौर पर बाड़मेर में तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं जैसलमेर का न्यूनतम तापमान भी 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार (24 मार्च) को पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के बीकानेर और जयपुर संभाग के कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में राजस्थान के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा. बीते दिनों सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ भी राजस्थान से पूरी तरह से विदा हो चुका है. मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में मौसम के शुष्क रहने की अशंका जताई है.

आज कितना रहेगा तापमान?
मौसम विभाग के अनुसार आज जयपुर में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री,श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, चुरू में न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, जोधपुर में न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, बीकानेर में न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, उदयपुर में न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, कोटा में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

अगले हफ्ते बदल सकता है मौसम
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 26 और 27 मार्च को प्रदेश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है. जिन क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है, उधर ठंडी हवाएं भी चलेंगी, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की भी संभावना है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार हफ्ते के अंत में सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना फिलहाल कम है. 

ये भी पढ़ें

राजस्थान में पहले चरण के मतदान के लिए नौ प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, इस दिन नहीं हो सकेंगे दाखिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget